Wednesday, 14 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

श्रीवास बने विपणन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक और प्रजापत को बनाया प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
07, Sep 2021 5 years ago

image


माही की गूंज, मेघनगर।
      सहकार भारती का अधिवेशन भोपाल में आयोजित किया गया, जिसमे झाबुआ जिले में लंबे समय से सहकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे संजय श्रीवास और गणेश प्रजापत को महत्वपूर्ण जिम्मेदारिया दी गई। दोनों को प्रदेश का प्रतिनिधित्व मिलने से सहकारिता और भाजपा की राजनीति से जुड़े लोगों में हर्ष व्याप्त है। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान ने वरिष्ठ पदाधिकारियों की अनुशंसा पर मेघनगर के संजय श्रीवास को प्रदेश संयोजक का दायित्व दिया एवं सहकार भारती के जिला अध्यक्ष गणेश प्रजापत को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। नियुक्ति के बाद प्रदेश के अलग-अलग जिलों से सहकारिता और भाजपा से जुड़े लोगों ने दोनों को बधाइयाँ प्रेषित की।
      गूंज से बातचीत के दौरान श्री श्रीवास और श्री प्रजापति ने बताया कि, इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए हम प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते है, साथ ही हमारा प्रयास होगा कि सहकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ सहकार भारतीय संगठन को भी वरिष्ठों के मार्गदर्शन में मजबूती प्रदान कर बेहतर और परिणाम लाने वाले काम किए जाए। उक्त नियुक्ति पर विशेष रूप से उमंग जैन, रामचंद्र मेड़ा, श्रीनाथ उपाध्याय, नूरा बारिया, सागरमल जैन, कल्याण डामोर, दर्शन नायक, प्रांजल शर्मा, अशोक बंधु, संजय पावेचा, बाबूलाल पाटीदार, नरेंद्र बामन,  लालसिह भूरिया आदि ने दोनों को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |