Saturday, 25 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... |

मेघनगर भाजपा मंडल द्वारा कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई
24, Aug 2021 4 years ago

image

माही की गूंज, मेघनगर।
      भाजपा के राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान अंतर्गत कार्यशाला प्रशिक्षण मेघनगर मंडल द्वारा आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम स्थानीय होटल अमर शांति में रखा गया। जिसमे मेघनगर मंडल के सभी बूथों का प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस एक दिवसीय मंडल प्रशिक्षण में चार सत्रों में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में कैसे कोविड काल में स्वास्थ्य स्वयंसेवक कार्य करेंगे और कोरोना की बीती दूसरी लहर में भाजपा द्वारा सेवा का कार्य जिस ढंग से किया गया था, वही अब कोरोना की तीसरी लहर में भी करना हैं जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को तैयार रहने और सभी ग्रामीणजनों को वेक्सीननेशन के लिए प्रेरित करने के बारे में बताया गया।
      प्रशिक्षण की शुरुआत 'चरैवेति' गान के साथ भाजपा के पितृ पुरुष एवं भारत माता की तस्वीर पर माल्या  एवं दीप प्रज्वलन कर की गई। कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रूप में जिला महामंत्री गौरव खंडेलवाल,  जिला मंत्री एवं प्रभारी भूपेश भानपुरिया, भाजपा के वरिष्ठ एवं पूर्व महामंत्री श्यामा ताहेड, मंडल अध्यक्ष सचिन प्रजापत, मंडल महामंत्री रूपसिंह भूरिया, पंकज गुजर, जनपद उपाध्याय नरवर सिंह हाड़ा, डॉ. लक्ष्मीकांत सोनी, डॉ. भावेश कटारा उपस्थित थे। 
      वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला मन्त्री भूपेश भानपुरिया कहा कि, जब पूरी दुनिया कोविड-19 से परेशान थी, लाखों लोग पूरी दुनिया में इसके चपेट में थे उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश के वैज्ञानिकों का और स्वास्थ्य कर्मियों का उत्साह बढ़ा रहे थे। जिसका परिणाम है कि, सबसे पहले हमारे देश में कोविड का टीका बन कर तैयार हुआ और हम पूरे विश्व को टीका देकर दुनिया को अपने चिकित्सा विज्ञान का लोहा मनवाया।
      डॉ. लक्ष्मीकांत सोनी ने कोरोना संक्रमण के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि, ऑक्सीजन लेवल और बुखार के टेम्परेचर के बारे में बताया और पल्स की जानकारी भी दी। मुह पर मास्क लगाए, दूरिया बना कर रखे, सेनेटाइजर का उपयोग करे, गर्म पानी का पिए, अगर आप का पल्स ओर आक्सीजन लेवल कम हो रहा हैं तो तुरन्त हॉस्पिटल जाकर एडमिट हो जाए। साथ ही कार्यक्रम को जिला भाजपा महामंत्री गौरव खंडेलवाल, भाजपा के वरिष्ठ एवं पूर्व महामंत्री श्यामा ताहेड ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता रसिया पारगी, बल्लू भूरिया, मंडल उपाध्यक्ष बसु डामोर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रूपसिंह बारिया, संतोष परमार, दिनेश धाकिया, मंनिष डामोर, फारुख शेरानी, मण्डल मंत्री दिनेश परमार, सावन पारगी सहित पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे। पूरे प्रशिक्षण की साज सजावट भाविक बारोट द्वारा की गई थी। कार्यक्रम का संचालन बंटी सिसोदिया ने किया। आभार भुवनेश मचार माना।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |