Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

बारिश में खुली बाउंड्रीवाल के घटिया निर्माण की पोल, चार सरिए में भर दिए कालम
Report By: गौरव भंडारी 30, Jul 2021 5 years ago

image

स्कूल का मुख्य गेट बदल कर किया दूसरी और, अतिक्रमणकर्ताओं को बेच दी आगे की जमीन

माही की गूंज, बामनिया।

    ग्राम पंचायत बामनिया में भ्रष्टाचार के मामले कोई नए नही है। यहां होने वाले हर निर्माण कार्य मे पंचायत अपनी जेब गर्म करने में विश्वास ज्यादा रखती हैं । ग्राम पंचायत भवन के ठीक सामने चल रहे बालक प्राथमिक स्कूल की बाउंड्रीवाल निर्माण का कार्य चल रहा है, जिसमें किस स्तर का घटिया निर्माण किया जा रहा है इसकी पोल केवल दो दिन की मामूली बारिश ने खोल कर रख दी है।  बाउंड्रीवाल के लिए डाले गए आड़े बीम नीचे से पोले हो गए हैं। वही बाउंड्री के लिए डाले गए अभी आड़े ओर खड़े कालम केवल चार सरिए में भर दिए गए। कार्य के उपयंत्री से इस बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन उनके द्वारा मोबाइल  अटेंड नही किया गया।

पुराना गेट अतिक्रमण की चपेट में, पंचायत ने दी मौन स्वीकृति

    प्राथमिक स्कूल का पुराना गेट बामनिया-पेटलावद मार्ग पर था,  जहा वर्तमान में अतिक्रमणकर्ताओ ने कब्जा कर लिया। वही ग्राम पंचायत द्वारा इन अतिक्रमणकर्ताओं को मौन स्वीकृति देकर स्कूल का गेट का स्थान बदल कर सोसाइटी वाली गली  की ओर कर दिया। ग्राम पंचायत के सरपंच पति स्वयं भी एक शिक्षक है और इसके बाद भी स्कूल की भूमि अपनी स्वार्थ पुर्ति के साथ अतिक्रमण से मुक्त नही करवा सके।





माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |