Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

दिन-रात सेवा में जुटे डॉक्टर सोलंकी कोरोना पॉजिटिव
10, May 2021 5 years ago

image

सैकड़ो मरीजो को रोज देख निडर होकर करते रहे इलाज, डॉक्टर सोलंकी के कारण क्षेत्र में कोरोना के मामले हुए कम
स्वास्थ्य सुविधाएं बिगड़े नही इसलिए करनी होगी वैकल्पिक व्यवस्था
माही की गूंज, बामनिया 
     बामनिया स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ डॉक्टर मनीष सोलंकी ने कोरोना काल के दूसरे दौर में जबरदस्त स्वास्थ्य सेवाएं देते हुए न केवल बीमार बल्कि कोरोना संकृमितो का भी निडर होकर इलाज किया और अपने फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स होने का फर्ज पूरी ईमानदारी से निभाया। सेवा के प्रति उनका संकल्प ओर मरीजों को कोरोना के प्रति जागरूप करते हुए बीमारी से लड़ने ओर घर पर ठीक होने का जज़्बा पैदा कर मरीज़ों में उत्साह का संचार कर इलाज में जुटे हुए थे। डॉक्टर सोलंकी के जुनून को देखकर अस्पताल का स्टाफ भी पूरी तरह समर्पित होकर कोरोना काल मे काम करने में जुटा हुआ है। शासकीय अस्पताल में रोज सैकड़ों मरीजो की भीड़ जुट रही है जिसमे से अधिकांश मरीजो को कोरोना के ही लक्षण है, लेकिन डॉक्टर सोलंकी ने अब तक बामनिया ओर उसके आस-पास की व्यवस्था को पूरी तरह से संभाल रखा है। लगातार सेवाओ में जुटे डॉक्टर मनीष सोलंकी को स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट 8 मई को पॉजिटिव आई, जिसके बाद डॉक्टर सोलंकी होम आइसोलेट हो गए।
बिगड़ेगी स्वास्थ्य सुविधाएं 
     डॉक्टर सोलंकी के होते अब तक ग्राम में स्वास्थ्य सुविधाएं में किसी प्रकार की परेशानी नही आ रही थी, लेकिन डॉ. सोलंकी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब स्वास्थ्य सुविधाएं बिगड़ सकती है। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग को तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था करना होगी। जिससे की ग्राम सहित आस-पास के गांवों से आने वाले सेकड़ो मरीज़ों को स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। 
जल्द स्वस्थ होने की कामना, फोन पर देते रहेंगे इलाज 
     जिस प्रकार से डॉक्टर सोलंकी अपने पूर्ण समर्पण के साथ जुटे हुए थे, उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हर कोई उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है। डॉक्टर मनीष सोलंकी ने फोन पर चर्चा करते हुए बताया कि, वो अभी स्वस्थ हैं और होम आइसोलेट हो गए हैं, लेकिन किसी मरीज़ को आवश्यकता पड़ने पर फोन पर इलाज और सही निर्देशन देते रहेंगे। माही की गूंज टीम डॉक्टर सोलंकी के जज़्बे को सलाम कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हैं।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |