नवागत कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने आज पदभार ग्रहण कर मेघनगर स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया। बता दे कि, कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने आज पदभार ग्रहण कर मेघनगर स्वास्थ्य केंद्र पर प्रथम निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र पर सारी व्यवस्थाएं देखी एवं जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान नवागत कलेक्टर के साथ मेघनगर एसडीएम एलएन गर्ग, स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर नायक मेघनगर नगर परिषद सीएमओ विकास डावर, तहसीलदार हर्ष बरहानी आदि मौजूद रहे।