Wednesday, 25 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

माही नर्मदा मांगे खवासा क्षेत्र, धरना स्थगित | सरकार को तमाचाः पानी के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू | क्या थान्दला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाभर तय है..? | पंचायत में 3 लाख से अधिक की लागत वाला सार्वजनिक शौचालय बदहाल, आधा-अधूरा निर्माण कराए जाने के आरोप | क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत |

कोरोना पॉजिटिव होने पर बाहर घूमते पाए जाने पर देना होगा जुर्माना, घर होगा सील
Report By: भूपेंद्र जैन 09, Apr 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, मेघनगर
     क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना सक्रमण को लेकर मेघनगर में स्थानीय प्रशासन लगातार सख्त नजर आ रहा है। इसी क्रम में मेघनगर में गुरुवार को एसडीएम एलएन गर्ग ने सख्ती के साथ नगर के प्रमुख चौराहों पर  उद्घोषणा करवाई। इस उदघोषणा मे आम लोगो को सूचित किया गया कि, यदि टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बावजूद कोई व्यक्ति बाजार में बेवजह घूम रहा है तो वह अपने आस-पास के साथ दूसरे लोगों को भी संक्रमित कर रहा है, यह अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे में उस व्यक्ति पर 5 हजार रुपए तक का बड़ा जुर्माना करने के साथ-साथ उसका घर भी किया जा सकता है। 
     एसडीएम ने बताया कि, यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम कोरोना पॉजिटिव हैं तो हम समाज की सुरक्षा के लिए घरो में रहे और पूरी तरह से प्रशासन को सहयोग करते रहे। लगातार इस तरह की सूचनाए मिल रही है कि, कोरोना होने के बावजूद कुछ लोग बाजार में घूम रहे है, यह ठीक नहीं है, यदि इस तरह से चलता रहा तो सभी के लिए परेशानी बढ़ेगी। प्रशासन को समाज संगठन और क्षेत्र के सभी लोग सहयोग करे और कोरोना होने पर अपने घरों में ही रहे बाहर न निकले। श्री गर्ग ने अपील की और कहा कि, पात्र लोग आवश्यक रूप से कोरोना का टीका जरूर लगवाए, प्रशासन और आम लोग मिलकर ही इस लड़ाई से जीत सकते है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |