Wednesday, 14 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

ग्रामीणों को दी समझाइश, बस और गाड़ियों पर की चालानी कार्रवाई
02, Apr 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, मेघनगर
     नगर में आए दिन कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। बाजार में शादी की सीजन की ऐसी धूम है कि, आस-पास के ग्रामीणों से आ रहै खरीदी के लिए भारी तादाद में बाजार में भीड़ हो रही है और न ही किसी के चेहरे पर मास्क है न ही कोई सैनिटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया कर रहा है। बस एवं गाड़ियों में भारी संख्या में यात्री यात्रा कर रहे हैं। 
     नगर में बुधवार को ही 20 से अधिक केस कोरोना संक्रमित के पाए गए। इसी को देखते हुए मेघनगर प्रशासन अलर्ट हुआ एवं सभी को आइसोलेट किया गया। अभी तक कुल कोरोना संक्रमितओं की संख्या 57 के पास पहुंच चुकी है। चाहे रेल्वे स्टेशन हो या भंडारी चौराहा, साईं चौराहा, झाबुआ चौराहा या मेघनगर का दशहरा मैदान, रमवापुर रोड पर स्थित टेंपो स्टैंड सभी जगह भारी संख्या में भीड़ हो रही है। 
     आज तहसीलदार हर्ष बहरानी, नगर परिषद के कर्मचारी ने नगर में घूम-घूमकर दुकानदार, व्यापारी व गांव से आ रहे ग्रामीणों को समझाइश दी एवं मास्क, सेनेटाइजर का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कोरोना गाईडलाइन का पालन नही करने पर पहली बार में 500 रुपए का चालान एवं फिर नहीं मानने पर दूसरी बार में एक हजार रुपए का चालान वसूला जाएगा एवं नहीं मानने पर दुकान को सील कर दि जाएगी। बस स्टैंड सभी बसों की चेकिंग की गई एवं बसो गाड़ियों पर भी कार्रवाई की गई। साईं चौराहे पर स्थित बसों को चेक किया गया है एवं बसों के चालान काटे गए, बसों में ज्यादा संख्या में भीड़ होने एवं मास का नहीं होने से बसों पर कार्रवाई की गई। 


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |