Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

पीपलखुटा हनुमंत आश्रम पर होगा संगीतमय रामकथा का आयोजन
Report By: भूपेंद्र जैन 11, Feb 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, मेघनगर 

    जिले के मेघनगर जनपद में पद्मावती नदी के तट पर स्थित और ब्रह्मलीन संत श्री जमनादासजी महाराज (दाड़की वाले बाबा) की साधना स्थली पीपलखूटा के हनुमंत आश्रम मे श्री हरि कथा आयोजन समिति के तत्वावधान में 20 से 28 फरवरी तक नव दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन रखा गया है, साथ ही श्री रामचरितमानस नवान्ह पारायण एवम श्रीराम यज्ञ का भी आयोजन है। उक्त कथा के कथा व्यास भारतमाता मंदिर के संस्थापक परम पूज्य स्वामीजी ब्रह्मलीन 1008 श्री सत्यमित्रानंद गिरिजी महाराज के शिष्य आचार्य रामानुज (गुजरात) होंगे। हनुमंत आश्रम के महंत दयाराम दासजी महाराज ने इस स्थान के महत्व और आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि, यह स्थान पौराणिककालीन आध्यात्मिक एवम धार्मिक महत्व रखता है। इसी भूमि पर पिप्लाद ऋषि ने हजारों वर्षों तक तपस्या एवम गहन साधना की थी, अत: यह भूमि सिद्ध एवम ऊर्जावान भूमि है। मैं मध्यप्रदेश सहित गुजरात एवं राजस्थान की समस्त धर्म प्राण जनता से निवेदन करता हूँ कि इस आयोजन में पधारे। 

    बता दे कि, 20 फरवरी को भजन संध्या हरि सत्संग समिति खट्टाली, 21 फरवरी को श्याम मित्र मंडल डूंगरा का सुंदरकांड, 22 फरवरी पंचमुखी रामायण मंडल अमरगढ़, 23 फरवरी को रामायण मंडल सज्जनगढ़, 24 फरवरी को रामायण मंडल कल्याणपुरा, 25 फरवरी को अखण्ड सनातन मंडल कुशलगढ़, 26 फरवरी को कविराज रामायण मंडल लिमखेड़ा, 27 फरवरी को बजरंग रामायण मंडल पेटलावद के कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु रामचरित मानस युवा मंडल के संस्थापक सदस्य संजय श्रीवास, हरिराम गिरधारी, गणेश प्रजापत, मधु खंडेलवाल, अजय परिहार, प्रांजल शर्मा, अमन प्रजापत, वैभव प्रजापत, अशोक बंधु, राकेश परिहार, सुजान हाडा, सागरमल जैन, दिलीप ठाकुर, आनंदीलाल पडियार, रामसिंह ठाकुर आदि मंडल के पदाधिकारियों ने धर्म लाभ लेने की अपील की है। 


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |