Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

घोड़ावत जी की पुण्यतिथि के आयोजन को लेकर खवासा में पत्रकार संघ की बैठक सम्पन
Report By: विजय पाटीदार 28, Dec 2020 5 years ago

image

20 जनवरी को करवड़ में होगा पत्रकार सम्मेलन 

माही की गूंज, खवासा

      स्व. श्री यशवंत जी घोड़ावत की 20 जनवरी को मनाय जाने वाली पुण्यतिथि को लेकर जिला पत्रकार संघ के निर्णायक सदस्यों की बैठक खवासा ऋतुराज गार्डन पर सम्पन हुई, बैठक में घोड़ावत जी की पुण्यतिथि पर जिला पत्रकार संघ का आयोजन ग्राम करवड़ में पत्रकार संघ ईकाई करवड़ के सानिध्य में किया जाना तय किया है। बैठक में मौजूद सभी पत्रकार व जिला पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने निर्णय का स्वागत किया, उक्त बैठक में पत्रकारों की समस्याओ पर चर्चा हुई। जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष संजय भटेवरा ने अपने बड़े हुए कार्यकाल के समाप्त होने पर एक बार फिर संघ की बागडोर संगठन के कर्मठ अन्य सदस्य को दायित्व देने का प्रस्ताव रखा, जिसे बैठक में समस्त मौजूद पत्रकारों ने वर्तमान स्थिति में इसे सर्वसहमति के साथ अस्वीकार कर 20 जनवरी के आयोजन में ही केंद्रित होकर आपसी चर्चा आयोजन के लिए की व निर्णय लिया की वर्तमान में अध्यक्ष पद पर संजय भेटवरा को ही संगठन के दायित्व को निभाना है। बैठक में कोरोना काल को देखते हुए पूरी गाइडलाइन के साथ 20 जनवरी का आयोजन करना तय किया साथ ही आयोजन में जिला पत्रकार संघ की और से प्रतिवर्ष श्री यशवंत जी घोड़ावत पत्रकारिता पुरुष्कार से दिए जाने वाले पुरष्कार से इस वर्ष भी सम्मानित किया जावेगा। इस बार कार्यक्रम हेतु सोशल मीडिया के माध्यम से जिले के समस्त पत्रकारों को सूचित कर आमंत्रित किया जावेगा। बैठक में मुख्य रूप से जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष संजय भटेवरा,  वरिष्ठ पत्रकार बंसीलाल शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार मनोज चतुर्वेदी, महासचिव राजेश सोनी-अक्षय भट्ट, राजेश वेद, युवा पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष लोकेन्द्र परिहार, सत्यनारायण गोड़, ऋषभ गुप्ता, जगदीश प्रजापत, अजय गाँधी, राकेश गेहलोत, गौरव भंडारी, सुनील सोलंकी, दिलीप मालवीय, मुकेश चौहान, अक्षय चौहान, दिपेश भटेवरा, प्रदुमन बैरागी, नारायण पालरा, जीतेन्द्र राठौड़ सहित बैठक में जिले  के कई पत्रकार शामिल हुए तो कई पत्रकार वरचुअल मोबाइल के माध्यम से शामिल हुए,  बैठक का संचालन वरिष्ठ पत्रकार हरिशंकर पंवार ने किया, आभार पत्रकार जीतेन्द्र वागरेचा ने माना।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |