Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

दिन में बाजार में घूम कर करते हैं रेकी और रात में देते हैं चोरी को अंजाम
18, Dec 2020 5 years ago

image

पुलिस अपराधों को नजरअंदाज कर अपराधियों के कर रही हौसले बुलंद

माही की गूंज, भामल

    कहते हैं “वगर जाणिया नी जाणियोज करे चोरी” तात्पर्य कोई भी जान-पहचान का ही व्यक्ति चोरी या अन्य घटनाओं को अंजाम देता है और यह सत्य भी है। कुछ दिन पूर्व स्थानीय निवासी रामसिंह पालरा की ट्रैक्टर की ट्राली चोरी हो गई थी और पालरा के परिवार की सक्रियता के साथ चोरी गई ट्राली का खुलासा पुलिस कर पाई।

    उक्त ट्राली चोरी करने वाला एक्सप्रेस 8 वे जीआर इंफ्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्य करने वाला निकला जो भामल में 8 वे में बन रहे पुल निर्माण में मिस्त्री का काम करता था, यह मिस्त्री गांव में सभी से मेल-जोल बढ़ाकर होटल एवं दुकानों पर जाकर बैठता था वही मिस्त्री ने गांव की पूरी रेकी की और ट्राली चोरी को अंजाम दिया था। 

    इसी तरह शनिवार-रविवार की रात्रि करीब 11बजे बाद भामल पंचायत के ग्राम रूपापाड़ा का ही रहने वाला व परिचीत शैतान पिता रंगा भाभर जो गांव में प्रतिदिन आता है वरन सभी दुकानों पर जाकर व्यापार करता है व पूरे गांव से परिचित है, रामसिंह पालरा के घर उर्फ दुकान के बाहर फेटा बांध, कंबल ओढ़ कर आया और बाहर खड़े वाहनों पर अपनी चोरी की नियत डाली साथ ही वाहनों की चोरी के पूर्व अंधेरा करने की नियत से दुकान के आगे जल रहे बल्फ को निकाला और अंधेरा कर दिया। इसी बीच कुछ दिन पूर्व ही रामसिंह पालरा के यहां ट्राली चोरी होने के बाद रामसिंह पालरा व परिवार सतर्क था और सुगबुगाहट के कारण रामसिंह पालरा की नींद एकदम खुल गई और सीसीटीवी कैमरे की टीवी स्क्रीन में देखा तो बाहर विद्युत बिजली होने के बाद भी अंधेरा था जिस पर परिवार को उठाया और बाहर जाकर देखा। परिवार के जागने और सतर्क होने के बाद बल्फ के अलावा अन्य चोरी को अंजाम देने मे शैतान कामयाब नहीं हुआ।

    रामसिंह पालरा ने माही की गूंज को बताया कि, ट्राली चोरी के पूर्व मेरी दुकान पर रखी ट्रैक्टर, पिकअप, तूफान जिप सभी वाहनो की एवं अन्य चाबियां चोरी हो गई थी और जिस तरह से शैतान ने आकर सीसीटीवी कैमरे में केद वीडियो अनुसार बल्फ चोरी करने के साथ मेरे वाहनो की चोरी करने हेतु ही आया था। पालरा ने बताया कि, शैतान रात्रि में अकेला नहीं बल्कि अपने अन्य साथियों के साथ आया होगा, जिन्हें साईड में खड़ा किया होगा तय है, मेरी दुकान से चोरी हुई चाबीये यही शैतान ले गया हो और शनिवार-रविवार की रात्रि में वाहनों की चोरी करने की नियत से ये आए और बल्फ चोरी के साथ अंधेरा कर चोरी करने की नियत पर हमारे जागने पर ये भाग गए और सारा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, वीडियो के साथ पुलिस चैकी खवासा में रिपोर्ट दर्ज की गई।

    वहीं बताया जा रहा है कि, रामसिंह पालरा के घर के समीप ही सहकारी संस्था की दुकान पर शैतान धान लेने आया था और सेल्समैन के साथ किसी बात पर कहासुनी हुई और सेल्समैन में फटकार भी लगाई थी।

    शैतान की शैतानियत सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद भी पुलिस मामले की तहतक नहीं पहुंच रही है, जिसे देख यह स्पष्ट है कि पुलिस किस तरह से अपराधों को नजरअंदाज कर अपराधियों के हौसले अपराध करने हेतु बुलंद कर रही है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |