Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

सीसी रोड में हो रहा घटिया सामग्री का उपयोग, सरपंच-सचिव कर रहे अपनी मनमानी
Report By: नारायण पालरा 26, Nov 2020 5 years ago

image

इंजीनियर ने दिए निर्माण कार्य रोकने के निर्देश फिर भी नहीं रोका निर्माण का कार्य 

माही की गूंज, भामल 

    जिले में नित्त नए-नए भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे है। वही कई ग्राम पंचायतो में भी कार्य किए बिना ही राशि आहरण करने के आरोप भी पंचायत के नुमाइंदो पर लग रहे है, ग्राम पंचायतो में हो रहे कई मानक स्तर से घटिया निर्माण कार्य को भी समय-समय पर प्रकाशित किया गया है फिर भी जिम्मेदारों को कोई फर्क नहीं पड़ा। ग्राम पंचायतो के नुमाइंदो की कारगुजारी की शिकायतो के अम्बार लगे होने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियो द्वारा उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है इसीलिए ग्राम पंचायतो के नुमाइंदे अपनी मन-मर्जी से भ्रष्टाचार रूपी गंगा में हाथ धोते हुए निम्न स्तर के निर्माण कार्य को अंजाम देते रहते है। 

    थांदला जनपद की भामल ग्राम पंचायत में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहा एक सीसी रोड़ 26 सितम्बर को श्री राम मंदिर, बबलू हाउस से नाथू हाउस तक का सीसी रोड स्वीकृत हुआ था, जिसकी लागत 4 लाख 63 हजार रुपए है। उक्त सीसी रोड निर्माण कार्य में गुणवत्ता का कोई ध्यान ही नहीं रखा जा रहा है और सरपंच-सचिव घटिया निर्माण कर के अपना बोलबाला कर रहे है। वही उसी मोहल्ले की कुछ महिलाओं ने बताया कि, इस निर्माण में  निम्न स्तर की सीमेंट उपयोग में लाई जा रही है। वही इस सीसी रोड के निर्माण में रेत की जगह चुरी का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसमे काफी धूल मिली हुई है जिसके कारण रोड बनाने के बाद कालला नजर आ रहा है। वहीं इसी मोहल्ले में ग्राम के उपसरपंच भी निवास करते हैं लेकिन उनकी चुप्पी भी भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही हैं।

    जिस दिन कार्य शुरू करा उस दिन थांदला जनपद सीईओ मौके पर पहुंचे थे, उन्होंने भी निर्माण में रेत की जगह चुरी को देखते हुए रोड निर्माण कार्य को मोके पर ही बंद करवाया था लेकिन फिर भी सरपंच-सचिव ने अपनी मनमानी करते हुए निम्न स्तरीय रोड निर्माण कार्य को जारी रखा था जो आज भी सुचारु रूप से जारी है।

    आज दोपहर के समय इंजीनियर माइकल डोडिया पहुंचे तो निर्माण कार्य देख कर उन्होंने भी कहा कि, निर्माण कार्य मानक स्तर से निचे का हो रहा है, जिसे तत्काल रोका जा चुका है। इस तरह के निर्मित सीसी रोड कुछ ही दिनों में उखड जाएंगे। जब निर्माण के लिए यहा रेत लाई जाएगी तभी रोड का निर्माण दोबारा शुरू किया जाएगा। 

    जब भामल पंचायत सचिव दरियावरसिंह माल से संपर्क किया तो उनका कहना है कि, सीसी रोड निर्माण में चुरी का इस्तेमाल किया जा रहा था, रेत आएगी तब कार्य दोबारा शुरू करेंगे। 





माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |