Wednesday, 14 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

आपसी विवाद में मारी ईट, एक व्यक्ति की मौत, आरोपी फरार
Report By: विकास साबलिया 09, May 2020 6 years ago

image

माही की गूंज खच्चरटोडी (रम्भापुर)  

मेघनगर थाने के अन्तर्गत आने वाले ग्राम नयागाव खालसा में रहने  वाले  तमेश डामोर को उसके ही परिवार के बाबु पिता गट्टु डामोर ने  सिर पर ईट  मार दी,  जिससे तमेश को सिर में गम्भीर चोट लगने  से बेहोश हो गया। घटना दिनांक 7/05/2020 गुरुवार के शाम साढ़े 6 बजे की है, ईलाज के लिये 108 ऐम्बुलेस को फोन कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर लाया गया। चोट इतनी गहरी थी कि,  तमेश को जिलाअस्पताल झाबुआ रैफर करना पड़ा।  जहाँ उपचार के दौरान तमेश ने दम तोड़ दिया।मृतक तमेश की पत्नी मल्लुबाई पति तमेश डामोर ने  मेघनगर थाने में आरोपी बाबू पिता गट्टु डामोर के विरुद्ध एफआईआऱ दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पर भारतीय दण्ड संहिता 1860 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पत्नी का कहना है कि, घटना दिनांक को में मेरी लड़की काली एवं मेरे बेटे गोलू डामोर के साथ घर के बाहर काम कर रही थी। मेरा पति तमेश पास के ही गांव में मजदूरी करने गया था, तभी मेरे काकिया ससूर का लडका बाबु पिता गट्टु डामोर आकर झगड़ा कर विवाद करने लग गया। उसने मेरी लड़की को भी मारा जिससे उसके बाये हाथ में चोट लग गई। इतने में मेरे पति तमेश घर ही आ रहा था कि,   मेरे जेठ रमेश के खेत में आरोपी झगडा करने लग गया। मेरे पति ने समझाने की भी कोशिश की लेकिन वह नही माना और मेरे पति को सिर पर ईट मार दी। ओर यह घटना घट गई। घटना के बाद ओरापी ओर उसके घरवाले फरार हो गए।       

          आरोपी बाबु पिता गट्टू डामोर पर धारा 302,323 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।  इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी कौशल्या चौहान ने कहा, मामले की जांच कर जल्द ही आरोपी बाबू की तलाश कर गिरफ्तार कर लिया जायेगा।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |