Sunday, 18 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

सट्टा लिखते बाप-बेटे पुलिस गिरफ्त में, अलग-अलग मामला दर्ज
26, Sep 2020 6 years ago

image

एक पिता ही बेटे को धकेल रहा सट्टा रूपी दलदल में 

माही की गूंज, खवासा

    कहते है पिता अगर अच्छे आचरण के साथ बेटे को सही राह दिखाएं तो, बेटा सही राह पर जा सकता है। परन्तु जब पिता ही अपने गलत कार्यो के साथ कार्य करता है और वह अपने बेटे को भी उसी गलत आचरण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता है तो, तय है कभी न कभी ऐसे बाप-बेटे एक साथ ही अपने गलत कार्यो के साथ जेल की सलाखों के पीछे जाए तो शायद कोई आश्चर्य की बात नही होगी।

    खवासा निवासी कालूराम पिता शान्तिलाल पाटीदार गोपाल कॉलोनी एक लंबे समय से सटोरेबाज एवं जुआरी है। अपनी आदतों को सुधारने की बजाय अपने एक ही पुत्र भावेश पाटीदार को भी इसी राह पर ले जाकर खड़ा कर उसे भी सटोरिया एवं सट्टो का खाईवाल बनाकर उसके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का कार्य एक पिता होकर किया, नतीजन खवासा पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि, कालूराम और उसका बेटा भावेश दोनों सट्टा चलाते हैं, पुलिस ने पूर्व में भी दबिश दी थी परंतु सफलता नहीं मिल पाई थी। आज खवासा चौकी प्रभारी सुशील पाठक, एएसआई महावीर वर्मा, बहादुरसिंह पवार, आरक्षक विजेंद्र यादव, महेश चौहान आदि ने दोनों बाप-बेटे कालूराम एवं भावेश पर पूरी सर्चिंग कर गोपाल कॉलोनी के तिराहे पर सट्टा लिखते हुए भावेश पिता कालूराम पाटीदार को पकड़ 5 हजार 100 रुपए नगद के साथ पर्चियों सहित पेन से लिखते पकड़ा, वही थोड़ा आगे उसके घर के पास वाले मकान में उसका पिता कालूराम पिता शांतिलाल भी सट्टा लिख रहा था उसे भी रंगे हाथ पकड़ कर 5 हजार 390 रुपये नगदी के साथ पर्चियां एवं पेन जप्त किए। दोनों के विरुद्ध सट्टा अधिनियम के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |