Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

दूसरी महिला के साथ संबंध बनाकर पत्नी बनाने के लिए खुद की पत्नी को प्रताडित कर दो मासुम बच्चो के साथ निकाला घर से, महिला ने की शिकायत दर्ज
Report By: गौरव भंडारी 19, Sep 2020 6 years ago

image

माही की गूंज, बामनिया

    महिला प्रताड़ना को लेकर सरकार ने लाख कदम उठाए हो लेकिन आदिवासी बाहुल्य जिले में महिलाएं आज भी घरेलू हिंसा और प्रताड़ना के शिकार हो रही हैं, खास कर ग्रामीण क्षेत्र में एक पत्नी के होते दूसरी पत्नी लाने की परम्परा आज भी जारी है, जिससे महिलाओं को प्रताड़ना का शिकार होना पड़ रहा है और मासूम बच्चों का जीवन भी बर्बाद हो रहा है। बामनिया के कालजिया फलिये की महिला भुंडी पति सोनू गरवाल को उसके पति सोनू गरवाल निवासी रुनजी ने दो मासूम बेटियों सहित मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया ओर कारण वही दूसरी महिला को घर लाना। प्रताड़ित महिला ने करवड़ चैकी पर आवेदन देकर पति, ससुर, जेठ सहित दूसरी महिला पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित भुंडी पति सोनु गरवाल निवासी रुणजी ने बताया कि, उसका पति सोनु पिता लक्ष्मण गरवाल,  जेठ प्रकाश पिता मोहन गरवाल, ससुर लक्ष्मण और पति की दूसरी पत्नी माना पिता रमेश भुरिया निवासी पोलारूण्डा ने मारपीट कर मासुम लड़कियो के साथ घर से निकाल दिया और पति द्वारा बीना मुझसे कानुनी रूप से अलग हुए दुसरा विवाह करने का कहकर प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। पीडित महिला ने बताया मेरी एक व दो वर्ष की दो मासुम लडकीया है और दोनो लडकियो के साथ मुझे घर से निकाल कर पीयर भेज दिया, मेरे पिता और मेरे भाई वापस मुझे समझा बुझाकर रूणजी मेरे सुसराल छोड़ने गए तो, मेरे सुसराल वालो ने मेरे साथ परिवार वालों के सामने मारपीट की गई, पीड़ित महिला के परिवार और ग्राम पचों द्वारा सुसराल वालो से सम्पर्क किया, लेकिन सुसराल वालो ने दूसरी महिला से बिना मुझे कानुनी तलाक लिए पत्नी बनाकर रख लिया है और अब मेरे परिवार को बोल रहे है कि, तुम्हारी लडकी तुम्हारे पास रखों यहाँ आई तो जान से मार देगे। पीड़ित महिला पर स्वयं के साथ दो मासुम लडकियो के पालन-पोषण करने की मुश्किल खड़ी हो गई है। अब ये देखना होगा कि, पुलिस महिला की शिकायत पर क्या कार्रवाई करते हैं या फिर एक और महिला प्रताड़ना का शिकार होकर फिर से गलत परंपरा की भेंट चढ़ जाएगी।

पीड़ित भुंडी और उसकी दो मासूम बेटिया जिसे सुसराल वालो ने मारपीट कर निकाल दिया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |