Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

नवविवाहित को प्रताड़ित करने वाले पति व ससुर पुलिस की गिरफ्त में, मामला हुआ दर्ज
04, Sep 2020 6 years ago

image


माही की गूंज, खवासा
     गृह कलह के कारण नवविवाहित रैना व गर्भ में पल रहे बेटे के साथ 1 वर्षीय बेटी की मौत कीटनाशक दवाई पीने से बुधवार को हो गई, जिसका अंतिम संस्कार गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद किया गया था। पुलिस ने पियर पक्ष के परिजनों की रिपोर्ट एवं मृतक रैना की बहन रेखा के चश्मदीद कथन के साथ पुलिस ने आज मृतका का पति भूरा उर्फ भूरिया पिता जवरिया कटारा(24) व जवरिया पिता थावरिया कटारा(50) निवासी सादेडा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 367/2020 धारा 306, 498ए 34 भादवी के तहत मामला दर्ज कर मुखबिर की सूचना पर सादेडा-तलवाड़ा के जंगल से गिरफ्तार कर लिया।
     खवासा चौकी प्रभारी सुशील पाठक ने पत्रकारों को रात 9 बजे जानकारी देते हुए बताया कि, भूरा की शादी रैना से 3 वर्ष पूर्व हुई थी और शादी के बाद से ही पति व ससुर किसी ना किसी बात पर विवाद कर रैना को प्रताड़ित करते थे, वहीं 1 वर्ष पूर्व बेटी के जन्म के बाद पति भूरा व ससुर जवरिया दोनों बेटी को जन्म क्यों दिया की बात को लेकर प्रताड़ित किया जाता था, एक-दो बार विवाद के चलते भील। भांजगड़ी के साथ समझौता कर रैना को भूरा के साथ भेज दिया था, घटना के दिन 2 सितंबर को सुबह ससुर ने रैना के साथ किसी बात पर विवाद किया, तो वही पति ने बाद में कपड़े धोने की बात को लेकर विवाद किया और रैना के साथ भूरा ने मारपीट की, उक्त विवाद एवं मारपीट के दौरान रैना की बहन रेखा ने देखा और बाहर आकर जोर-जोर से चिल्लाकर जीजाजी से बहन को बचाने के लिए लोगो को बुलाने हेतु चिलाती रही, इसी दौरान मृतका ने कीटनाशक दवाई पी ली व अपनी बेटी को भी दवाई पिला दी, वही भूरा, रेखा के बाहर चिल्लाने के कारण भूरा लोगो के आने की डर से फरार हो गया।
      उक्त घटना दिन के करीब 11 बजे की होकर जब वापस रेखा बाहर से अंदर आई तो जीजा भूरा भाग चुका था, वही बहन रैना कीटनाशक पीकर अपनी जान गवा चुकी थी, पुलिस को घटना की सूचना 3 बजे मिली, इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जहां रैना मृत अवस्था में पड़ी थी व अबोध बेटी रितिका जिंदगी और मौत से लड़ रही थी जिसे इलाज के लिए बामनिया व बामनिया से पेटलावद ले जाया गया उपचार के दौरान पेटलावद में रितिका की भी मौत हो गई। चश्मदीद रेखा एवं अन्य परिजनों के कथन लेकर पुलिस ने प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया  जिन्हें कल 5 सितंबर को दोनों आरोपियों को थांदला न्यायालय में पेश किया जाएगा।
     उक्त घटना का खुलासा एसपी आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में थांदला एसडीओपी के नेतृत्व में टीम गठित की गई, जिसमें प्रशिक्षित डीएसपी विवेक शर्मा, खवासा चौकी प्रभारी श्री पाठक, एएसआई महावीर वर्मा, प्रधान आरक्षक सरफराज खान, आरक्षक विजेंद्र यादव, राकेश, पुखराज आदि का सहयोग रहा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |