Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

समाजसेवी, मसाला किंग पद्मभूषण महाशय धर्मपाल जी ने एमडीएच बामनिया स्कूल के पालकों को दी राहत
29, Aug 2020 6 years ago

image

माही की गूंज, बामनिया

    कोरोना महामारी के कारण जहां देश में सभी लोग आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं, ऐसे समय में समाज सेवी, मसाला किंग पद्मभूषण महाशय धर्मपाल जी ने एमडीएच बामनिया मे पढ़ने वाले छात्रों के पालकों के लिए एक बड़ी राहत प्रदान कर सत्र 20-21 के लिए विद्यालय की ट्यूशन फीस में 50 प्रतिशत छूट प्रदान की गई है। साथ ही वार्षिक व्यवस्था शुल्क आदि में पहले ही 100 प्रतिशत छूट दे दी थी। पालकों के लिए यह सुविधा 30 सितंबर तक ही लागू रहेगी। पालक गण नगद राशि का भुगतान कर अथवा विद्यालय द्वारा निर्धारित की गई तिथि का चेक देकर विद्यालय शुल्क जमा कर सकते है। बड़ी बात यह है की इसी बीच यदि सरकार द्वारा नियमित कक्षाए प्रारंभ की जाती है तो भी विद्यालय द्वारा इसी शुल्क में यह सत्र में अध्यापन कार्य कराया जाएगा, बीच में कोई वृद्धि नही की जाएगी। इस सबंध में घोषणा करते हुए उपप्रधान विनय आर्य एवं महामंत्री जोगिंदर आर्य ने बताया कि, महाशय जी का उद्धेश्य पालको को राहत देने के साथ–साथ बच्चों को भी पढ़ाई से जोड़े रखना है। प्राचार्य प्रवीण अत्रे ने भी आह्वान किया है कि, सभी पालकगण जल्द से जल्द इस अवसर का लाभ उठावे । ज्ञातव्य है की महाशय जी द्वारा कोरोना काल में भी क्षेत्र में कई गाँवो में जरुरतमंदो को राशन के पैकेट वितरित करवाये गये ।

    शिक्षा निदेशक श्रीमती अनु वासुदेवा,प्रोजेक्ट मैनेजर बिपिन भल्ला, गोवर्धनसिंह राठौर, जीववर्धन शास्त्री, संजय मखोड़  एवं पालको ने इस निर्णय का स्वागत किया।

    उक्त घोषणा से विद्यालय के पालको को एक बड़ी राहत मिलेगी। इस घोषणा से विद्यालय के पालकों में हर्ष व्याप्त है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |