Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

नहीं लगा इस वर्ष खवासा में तेजाजी का मेला, दर्शनार्थीयों ने किया गाइडलाइन का पालन
28, Aug 2020 6 years ago

image


माही की गूंज, खवासा

        खवासा में पिछले कुछ वर्षों से क्षेत्र का सुप्रसिद्ध श्री महावीर मवेशी मेला नहीं लग रहा था, उसकी जगह केवल एक दिवसीय तेजाजी का मेला लगता आ रहा था, लेकिन कोविड-19 की महामारी के चलते स्थानीय पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित कर इस एक दिवसीय मेले को भी स्थगित करने का निर्णय लिया था। जिसके चलते पुलिस ने एक दिन पूर्व क्षेत्र में तेजा दशमी का मेला स्थगित करने और बाजार में अनावश्यक भीड़-भाड़ न करने की अपील की थी, जिसके चलते खवासा में तेजा दशमी का मेला नहीं लगा, लेकिन परंपरा अनुसार तेजाजी का चल समारोह ग्राम के प्रमुख मार्गो से होकर कोविड-19 के सुरक्षा नियमों के तहत निकला, जिसमें तेजाजी के अंशधारी हीरालाल जाट, नंदलाल भालोड सहित श्रद्धालु शामिल हुए। मान्यतानुसार वर्ष भर जहरीले जंतु के काटने पर तेजाजी के नाम से धागा बांधा जाता है, जिसे स्थानीय भाषा में तांती कहा जाता है, जिससे जहर शरीर में नहीं फैलता है और तेजा दशमी के दिन मन्नत पूरी कर इष्टधारी द्वारा वह तांती खोली जाती है।

        इस बार मेला नहीं गिरने से स्थानीय व्यापारी सहित बाहर से आने वाले व्यापारियों को निराशा हाथ लगी, मार्च से जनता कर्फ्यू के बाद से व्यापार, धंधा अपेक्षित नहीं चलने से व्यापार जगत में आर्थिक मंदी का दौर चल रहा है, व्यापारियों को उम्मीद थी कि तेजा दशमी के मेले में व्यापार अच्छा चलेगा लेकिन महामारी कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही है, जिससे लोगों में बीमारी का भय तो है ही साथ में व्यापार की चिंताएं भी सताने लगी है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |