Sunday, 01 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण |

श्री अग्रवाल का आकस्मिक निधन, शोक में डूबा बामनिया
25, Aug 2020 6 years ago

image

माही की गूंज, बामनिया 

    आज सुबह बामनिया के लिए बुरी खबर आई, बामनिया निवासी फकीरचंद अग्रवाल का आकस्मिक निधन बड़ोदा गुजरात मे हो गया, कुछ दिन पूर्व अचानक तबियत बिगड़ने के चलते उन्हें बड़ोदा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था जहां उनकी स्थिति सामान्य थी लेकिन देर रात इनका निधन हो गया। फकीरचंद अग्रवाल मेडिकल संचालन शैलेन्द्र अग्रवाल के पिता, हँसमुख ओर मिलनसार श्री अग्रवाल हर किसी से प्रेम से मिलते ओर बात करते थे । ऐसे में अचानक आई उनकी दुखद निधन की खबर से नगर में शोक की लहर है। कोरोना संक्रमण कोविड 19 के चलते गुजरात मे हॉस्पिटल में होने वाली किसी भी प्रकार की मौत के बाद गुजरात मे अंतिम संस्कार वही किया जाता है, ऐसे  में स्व.फकीरचंद अग्रवाल का अंतिम संस्कार भी बड़ोदा में ही किया गया, जिसमें वहा मौजूद परिजन ही शामिल हो सके, बाकी परिवार और स्नेहीजनो ने घर से मृत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। व्यापारी संघ के अध्यक्ष रामेश्वर गर्ग, पत्रकार संघ बामनिया, माँ अम्बिका सेवा समिति बामनिया, मेडिकल एसोसिएशन आदि द्वारा श्री फकीरचंद अग्रवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित की।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |