Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

बारिश के साथ बिजली ने भी किया परेशान, रात भर रही बत्तीगुल, मेंटेनेंस के नाम पर उठे सवाल
Report By: नारायण पालरा 23, Aug 2020 6 years ago

image

माही की गूंज, भामल

       बारिश के मौसम की शुरुआत से ही इस बार तेज़ बारिश को लेकर इंतज़ार हो रहा था, पूरा सावन सूखा निकल गया और भादो माह में भी रिमझिम बारिश लगातार जारी थी लेकिन शुक्रवार शाम से हो रही लगातार बारिश ने अंचल को तरबतर कर दिया और सूखे पड़े नदी-तालाब उफान पर आ गए। गाँव के मध्य भूतिया खाल पर पानी ही पानी दिखा जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।

      लगातार बारिश होने के साथ-साथ बिजली ने भी रात भर परेशान किया, खवासा क्षेत्र के रन्नी फिटर के अंतर्गत आने वाले ग्राम भामल, परवाड़ा आदि क्षेत्रों में रातभर बिजली सप्लाई चालू नही हो पाई, जिस पर मेंटेनेंस के नाम पर सवाल उठ रहा है।  रुकनाथ राठौड़, रामसिंह सोलंकी, कृष्णा सोलंकी, राहुल खेर, केशु डामर आदि ने बताया कि, रातभर बिजली नहीं आई तो वहीं रविवार को समाचार लिखे जाने तक बिजली चालू नही हो पाई आखिर मेन्टेन्स के नाम पर क्या किया जाता है? यह समझ से परे है। जब भी बारिश शुरु होती है विद्युत सप्लाई हमेशा परेशानी का सबब बनता जाता है, बिजली कंपनी हर साल मानसून से पहले सधारण कार्य करती है इस दौरान घंटों बिजली की कटौती की जाती है, मेंटेनेंस के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं, लेकिन हल्की बारिश व तेज बारिश होने से आंधी में ही बिजली गुल हो जाती है, लगातार बारिश होने के कारण बिजली बन्द होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है, घंटों लोगों को इंतजार करने के बाद भी रात बिना बिजली से गुजारनी पड़ी, आखिर कंपनी किस तरह के साधारण कार्य करती है, इस पर भी सवाल उठ रहा है।

     वही मामले को लेकर जब खवासा कनिष्ठ उपयंत्री मुकेश परमार से चर्चा की तो उनका कहना है कि, 33 केवी लाइन में कई फाल्ट होने के कारण परेशानी हो रही है, रातभर बिजली नहीं आई है तो मै इसे दिखवा देता हूं, वहीं परवाड़ा में कुछ फाल्ट हो गया तो अभी हमारी टीम काम कर रही है, अब देखते हैं कि, साहब के कहने के बाद कब तक बिजली सप्लाई चालू होती है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |