Tuesday, 18 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

कोरोना की वजह से टूटी वर्षो पुरानी परंपरा
15, Aug 2020 6 years ago

image

मुख्य चौराहे पर नही हुआ झंडा वन्दन 

माही की गूंज, बामनिया 

        कोरोना कोविड-19 संक्रमण ने पूरी दुनिया को उलट-पुलट कर के रख दिया है। त्यौहार, खेल, कई बड़े कार्यक्रम सहित धार्मिक आयोजन, शादी समारोह आदि सभी कोरोना की भेंट चढ़ कर रह गए। कोरोना काल मे लोगो ने जीवन जीने के नए तरीके को अपनाया गया हैं। आज 74वे स्वतंत्रता दिवस पर भी कोरोना का साया रहा, वर्षो से चली आ रही कई परंपरा आज टूट कर रह गई, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निकलने वाली प्रभात फेरी के साथ-साथ सभी सांस्कृतिक आयोजन निरस्त किये गए, सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के साये में छोटी-छोटी संख्या में झंडा वन्दन किया गया, ग्राम पंचायत बामनिया, पुलिस चौकी, शासकीय स्कूल में केवल स्टाफ द्वारा झंडा वन्दन किया।

        ग्राम में सभी स्कूलों की प्रभात फेरी के बाद ग्राम के मुख्य चौराहे पर आकर्षण का केंद्र रहने वाला झंडा वन्दन इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से नही हो पाया, जिससे ग्राम में आज के दिन चौराहे पर रहने वाली स्वतंत्रता दिवस की रौनक अधूरी रही, वर्षो से यहां झंडा वन्दन होता रहा है। साथ ही सामुहिक राष्ट्रगान ओर आज़ादी के नारों से पूरा नगर गुंजयमान होता हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते ये वर्षो से चली आ रही परंपरा टूट गई। जहा आज के दिन झंडा हवा में लहराता नजर आता है वहा रोज की तरह फल-फ्रूट की दुकानें लगी हुई हैं।

        ग्राम पंचायत का कहना है कि, शासन के निर्देशानुसार किसी प्रकार की भीड़ जमा न हो इसको देखते हुए इस बार मुख्य चोराहे पर झंडा वन्दन नही किया गया।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |