Wednesday, 14 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

खच्चरटोडी में अधुरी पडी सुदुर सड़क ग्रामीणों के लिये बनी मुसीबत
11, Aug 2020 6 years ago

image

माही की गूंज, खच्चरटोडी

         सरकार एक गांव से दुसरे गांव को जोडने के लिए ग्राम सम्पर्क सड़क योजना के तहत सुदूर सड़के बनवाती है। ताकी गांवो की कनेक्टिविटी परिवहन की दृष्टि से काफी सुगम हो। लेकिन इसके उलट मेघनगर जनपद की ग्राम पंचायत खच्चरटोडी में आधी अधूरी पडी सुदुर सड़क ग्रामीणों के लिये मुसीबत ओर परेशानी का कारण बन गई। दरअसल रूरल कनेक्टिविटी के लिये शासन ने मनरेगा के तहत फत्ताटोडी गांव से खमतलाई तालाब तक सुदूर सड़क स्वीकृत की। मार्च  से इस सड़़क का काम चालु होना था लेकिन वैश्विक कोरोना महामारी के कारण संपुर्ण लॉकडाउन लगा इससे मनरेगा का काम ठप पड गया  था । जिले में 20 अप्रैल से मनरेगा के कार्य  प्रारंभ हुए । इस सड़क को भी चालु किया गया था । लेकिन ग्रामवासियों द्वारा चोडी सड़क की मांग की गई। पंचायत ने काम बंद कर दिया। ग्रामवासियों की मांग पर पंचायत ने सीमांकन के लिये  तहसील में आवेदन दिया । पंचायत ने आवेदन प्रक्रिया में करीबन 1 माह गुजार दिया । पटवारी गिरदावर जुन माह में सीमांकन के लिये आये लेकिन विवाद होने पर आधा-अधूरा माप कर चले गये। वर्तमान में बारिश होने के कारण सड़क पर बिछाई गई मिट्टीयुक्त मुरम कीचड़ में तब्दील हो गई। अब इस रास्ते से पैदल निकलना भी ग्रामीणों के लिये  मुश्किल हो गया है।

पंचायत पर लापरवाही का आरोप

        ग्रामवासियों का आरोप है कि, पंचायत ने इस सड़क बनाने मे काफी लापरवाही ओर अनियनिताएं की। पंचायत यदि गंभीरता से लेती तो सड़क का काम पुरा हो जाता है। वही विवाद जहा पर था वही काम बंद करना था, लेकिन पुरी सड़क अधुरी छोड दी। पंचायत की इस लापरवाही के कारण हम इस समस्या से जुझ रहे है। वर्तमान में कीचड़ मे तब्दील हुए सड़क पर भी कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। रास्ते से निकलना मुश्किल हो गया है।  ग्रामीणों का कहना है कि,  इस रास्ते से होकर हम पानी लेने ओर खेत पर जाते है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |