Tuesday, 24 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

माही नर्मदा मांगे खवासा क्षेत्र, धरना स्थगित | सरकार को तमाचाः पानी के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू | क्या थान्दला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाभर तय है..? | पंचायत में 3 लाख से अधिक की लागत वाला सार्वजनिक शौचालय बदहाल, आधा-अधूरा निर्माण कराए जाने के आरोप | क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत |

गहेंडी स्कूल के प्राचार्य पर अतिथि शिक्षको ने लगाए गंभीर आरोप
19, Dec 2025 11 months ago

image

स्कूल छोड़ संकुल प्राचार्य के पास शिकायत लेकर पहुंचे, बच्चो का आरोप शराब पी कर आते है स्कूल

माही की गूंज, पेटलावद।

         पेटलावद विकास खंड की बड़ी गेंहडी हाई स्कूल एक बार फिर विवादों में घिर गई है। यहां पदस्थ प्राचार्य रमेशचंद्र मेड़ा पर संस्था के सभी अतिथि शिक्षको ने गंभीर आरोप लगाते हुए संकुल प्राचार्य कन्या बामनिया को आवेदन देकर शिकायत दर्ज करवाई है। यहां संस्था में पदस्थ दो महिला और चार पुरुष अतिथि शिक्षक संकुल केन्द्र बामनिया पहुंचे और प्राचार्य रमेशचन्द्र मेड़ा के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग करने, मानसिक प्रताड़ना देने एवं भेदभाव पूर्ण व्यवहार करने की शिकायत की है। कन्या स्कूल बामनिया में सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन में पहुंची केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया को भी परेशान अतिथि शिक्षको ने अपनी व्यथा सुनाते हुए प्राचार्य रमेशचंद्र मेड़ा पर कार्रवाई करने हेतु आवेदन दिया। वहीं स्कूली बच्चों का वीडियो में अतिथि शिक्षको के माध्यम से सामने आया है जिसमें स्कूली बच्चे प्राचार्य पर शराब पीकर संस्था में आने का आरोप लगा रहे है। दिन ब दिन बिगड़ती जिले की शिक्षा व्यवस्था के चलते जिले का शिक्षा ग्राफ गिरता जा रहा है। वही प्राचार्य जैसे पद पर कार्य करने वाले विभाग के शिक्षक, शिक्षा के मंदिर शराब पी कर आ रहे है और अपने ही अधीनस्थ कर्मचारियों से दुर्व्यवहार कर रहे है।

पूर्व में भी हो चुकी शिकायत, जांच अब तक जारी 

         स्कूली बच्चों से दुर्व्यवहार सहित अतिथि शिक्षक भर्ती में नियम विरुद्ध कार्य करने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की गई थी जिसकी जांच आज भी जारी है। वर्तमान में कार्यरत अतिथि शिक्षको ने प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। 

          खंड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र ओझा ने बताया कि, इस मामले में शिकायत प्राप्त हुई है और जांच दल बनाकर मामले की जांच कर निर्णय लिया जाएगा। प्राचार्य के द्वारा शराब पीकर स्कूल जाने के मामले में बीओ ओझा ने बताया कि, इस बारे में बच्चों से जानकारी ली जाएगी।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |