Thursday, 09 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... |

सिविल हॉस्पिटल में हंगामा, ड्रेसिंग करवाने आए लड़कों ने अस्पताल में की तोड़फोड़ और मारपीट
14, Dec 2025 6 months ago

image

पुलिस से आरोपियों को दबोचा, बीएमओ ने करवाई कायमी

माही की गूंज, पेटलावद।

          शनिवार शाम की लगभग 6 बजे इलाज के लिए पहुंचे कुछ युवाओं ने अस्पताल परिसर में जम कर हंगामा मचाते हुए तोड़फोड़ की ओर अस्पताल में तैनात कर्मचारियों से मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में एक घायल को लेकर उसके 5 साथी सिविल अस्पताल पहुंचे थे कि ड्रेसिंग की बात को लेकर ड्रेसर रणजीत के साथ मारपीट शुरू कर दी। कर्मचारी ने विरोध किया तो उसके साथियों ने अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। यह घटना शाम को 5:45 बजे से 06 बजे के मध्य की हैं। जहां पेटलावद सिविल अस्पताल नल्दी निवासी धर्मेंद्र नन्दलाल भाभर इलाज कराने गया था, वहां ड्रेसर के द्वारा दवाई लगाने के दौरान उसने थप्पड़ जड़ दिया। ड्रेसर द्वारा विरोध करने पर उसके साथ आए पांच साथियों ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ जमकर विवाद किया और अस्पताल में तोड़फोड़ करते हुए मारपीट की। इस घटना में रणजीत बसोड, विष्णु भूरिया को चोट लगी है। इसी बीच हॉस्पिटल में मौजूद एक पुलिसकर्मी अजय बीच बचाव करने लगा तो उसके साथ भी साथ भी झूमाझटकी की गई। मामले में स्वास्थ्य विभाग के सीबीएमओ डॉक्टर एम.एल चोपड़ा थाने पर पहुचे है ओर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई करवाई जा रही है। पुलिस ने 6 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |