Thursday, 13 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता |

भ्रष्टाचार की नीव पर बन रहा भवन आखिर क्यों विभागीय अधिकारी, ठेकेदार को संरक्षण दे रहे हैं
Report By: सुनील सोलंकी 17, Nov 2025 8 months ago

image


माही की गूंज, खवासा।

    शासकीय कन्या स्कूल खवासा में दो अतिरिक्त कक्ष 10-10 लाख के नए भवन बनाए जा रहे हैं।  लेकिन इन भवनों का जब से कार्य शुरू किया है तब से नीव खुदाई  के साथ ही बीम कालम से लेकर छत भराई तक निम्न व घटिया स्तर का कार्य किया जा रहा है। ठेकेदार व इंजीनियर ने मिलकर मामले में लीपा पोती की तो वहीं भवन में कई कमियां अब भी दिखाई दे रही है। साइट पर विजिट करने वाले इंजीनियर साहब की मिली भगत के कारण ठेकेदार की बल्ले-बल्ले हो रही है। लेकिन फिर भी उच्च अधिकारी इस पर क्यों मौन साधे हुए हैं यह भी जांच का विषय है।

  माही की गूंज पूर्व में भी दो समाचार प्रकाशित कर चुका है। बताने वाले बताते हैं कि, 10-10 लाख के दो नए भवन अलग-अलग बनाना था लेकिन निर्माण एजेंसी व ठेकेदार   की मिली भगत से एक ही जगह पर दोनों भवनों को एक दिवाल के साथ बना दिया गया।  हम पूर्व में भी इसका खुलासा कर चुके हैं। जबकि  इस मामले में जवाबदार जांच करने में कतरा रहे है।

   बताते हैं कि, बामनिया के ठेकेदार योगेश शर्मा द्वारा इन भवन का कार्य करवाया जा रहा है। पूर्व मे दो समाचार प्रकाशित होने के बाद ठेकेदार ने तत्काल इस पर प्लास्टर शुरू कर दिया गया ताकि अंदर कभी जांच हो तो कोई कमियां उजागर ना हो।  ठेकेदार व निर्माण एजेंसी किस तरह से ग्रामीण अंचलों में बच्चों के भविष्य व आने वाली बिलिं्डगों में खिलवाड़ कर रहे हैं। इसका जीता जागता भ्रष्टाचार का यह एक सबूत है। 

 वही मामले को लेकर आरईएस विभाग थांदला के सब इंजीनियर गोविन्द चौहान से जब जानकारी ली और प्रश्न किया कि, समाचार प्रकाशित के बाद क्या कार्रवाई की गई।  

तो साहब तो भड़क गए और कहने लगे कि, वहां तो कार्य सही चल रहा है, आपको क्या कमी लग रही है। मुझे कुछ पता नहीं चल रहा है। अगर आपको ऐसा कुछ लग रहा है तो आप झाबुआ ऑफिस मे ई साहब को लिखित शिकायत कर दें। लेकिन मेरी नजर में तो वहां कार्य अच्छा चल रहा है, क्योंकि हम भी शिक्षा के मंदिर से निकले हैं और हम वहां घटिया निर्माण नहीं होने देंगे। जब साहब से पूछा गया कि, एक ही जगह दोनों भवन बना दिए गए? तो उन्होंने कन्या स्कूल के पिं्रसिपल पर आरोप लगाते हुए कह दिया कि, उनके अनुसार ही कार्य हो रहा है, और आप उनसे पूछिए। क्योंकि उनके द्वारा ही हमको कहा गया कि, आप दोनों भवन एक ही जगह बना दो, तो बना दिया, इस विषय पर मैं तो कुछ नहीं बोल सकता क्रबाकि की जो है, वह आपके सामने है।

 वही मामले को लेकर कन्या स्कूल के पिं्रसिपल मानसिंग राजपत से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि, यह विशेष तरीके से दो भवन आए हैं। यह लेब के लिए संचालित होंगे यह हायर सेकेंड्ररी के बच्चों के लिए है। और इन दोनों भवनो को विशेष करके कलेक्टर द्वारा स्वीकृति दी गईं है और कार्य तो अच्छा ही हो रहा है। क्योंकि हम इस पर लगातार निगरानी लगाकर रखे हुए हैं बाकी सब आपके सामने है। कहकर इन्होंने भी सवाल के जवाब को ही तोड़ मरोड़ कर  पेश कर दिया।

 जिससे कहीं ना कहीं लगता है कि, सबकी मिली भगत से भवन में गोलमाल हो रहा है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |