Tuesday, 13 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

धूमधाम के साथ मनाई गई सरदार पटेल जयंती
Report By: अरुण भोला पाटीदार 31, Oct 2025 11 months ago

image

माही की गूंज, करवड़।

          जिले के ग्राम करवड़ में भारत रत्न, लोह पुरुष व पाटीदार समाज के गौरव सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। जिसमें सुबह ग्राम के समाज जन पाटीदार धर्मशाला में एकत्रित हुए, वहां से पूरे ग्राम में चल समारोह निकाला। इस चल समारोह में भारत माता की जय, सरदार पटेल अमर रहे अमर रहे के जयकारों से ग्राम गूंज उठा। चल समारोह ग्राम के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः पाटीदार धर्मशाला पहुंचा। यहां सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रणछोड़ लाल पटेल, जगदीश पटेल, पुलिस चौकी प्रभारी प्रहलाद सिंह चुंडावत, सरपंच विकास बाबूलाल गामड़, शंभू लाल पाटीदार, डॉ. दीक्षा पटेल, पूनमचंद्र पाटीदार, दौलतराम पाटीदार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी नारायण केरावत ने किया। इस आयोजन में सैकड़ो की संख्या में मातृशक्ति उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्बोधन राहुल पाटीदार, उपसरपंच राजेश पाटीदार एवं लखन भालोड ने किया। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित सभी समाज जनों का स्नेह भोज का आयोजन पाटीदार धर्मशाला में संपन्न हुआ।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |