Friday, 14 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन मोटरसाइ‌किलें जप्त
29, Aug 2025 11 months ago

image

माही की गूंज, पेटलावद।

         दिनांक 25.08.2025 को फरियादी द्वारा ग्राम बड़ी देहंडी से दो मोटरसाइ‌किलों की चोरी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई थी। जांच में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने पेटलावद सब्जी मंडी के पीछे खंडहर मकान में दबिश देकर दो आरोपियों एवं एक बाल अपचारी को पकड़ा। उनके कब्जे से तीन मोटरसाइकिलें दो चोरी गईं और एक बिना नंबर की जप्त की गईं। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में कबूला कि, वे अलग-अलग स्थानों से महंगी मोटरसाइकिलें चुराकर सस्ते दामों में बेचने की फिराक में थे। एक बाइक की चोरी की पुष्टि थाना राणापुर में दर्ज प्रकरण से भी हुई है। पुलिस द्वारा चोरी में आरोपी संजयसिंह पिता मांगुसिंह पंवार उम्र 27 वर्ष, पप्पु उर्फ पियुष पिता रमेश सिसोदिया उम्र 23 वर्ष एव एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निर्भयसिंह भूरिया एवं उनकी टीम  उप निरीक्षक महेश भामदरे,  लाखनसिंह भाटी, प्रधान आरक्षक पवन, आरक्षक रवि, मुकेश, रविन्द्र व मोतीलाल की भूमिका सराहनीय रही।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |