Friday, 14 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

मंत्री निर्मला भूरिया की विधानसभा में नही हुआ कन्यादान राशि का भुगतान
Report By: राकेश गेहलोत 28, Aug 2025 11 months ago

image

नव विवाहित जोड़ों ने जनपद कार्यालय पहुंच कर लगाई गुहार, जनसुनवाई में जाने से रोका

माही की गूंज, पेटलावद।  

          मार्च 2025 में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का कार्यक्रम मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में झाबुआ में सम्पन्न हुआ था, जिसमे जिले से सभी विकासखंड से लगभग डेढ़ से दो हजार नव विवाहित जोड़े शामिल हुए थे। पेटलावद विकास खंड से भी लगभग 249 जोड़ों ने इस आयोजन में शामिल होकर विवाह किया था। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस आयोजन में मंच से नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए दावा किया था कि आप लोग घर नही पहुचोगे इससे पूर्व आपके खातों में कन्यादान योजना की राशि 49,000 रूपए पहुंच जाएगी। लेकिन मुख्यमंत्री के दावे खोखले साबित हुए और अब तक राशि का भुगतान नही किया गया। उक्त आयोजन को हुए लगभग 6 माह होने आए है और नव विवाहित जोड़े परेशान हो रहे है। सबसे बड़ी बात राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया का विधानसभा क्षेत्र भी है जहा अब तक योजना की राशि का लाभ हितग्राहियों को नही मिला है। जिससे स्थानीय अधिकारियों पर मंत्री की ढीली पकड़ खुल कर सामने आ रही है।

तीसरी बार आवेदन लेकर पहुंचे, जनसुनवाई में जाने से रोका

          योजना में मिलने वाली राशि के लिए हितग्राही नव विवाहित जोड़े तीसरी बार जनपद कार्यालय पहुंचे। मंगलवार को आम जनता की सुनवाई के लिए लगे अधिकारियों के दरबार (जन सुनवाई कार्यक्रम) में आवेदन लेकर पहुंचे थे। 

           आवेदन देने आए राकेश निनामा और दलसिह दायमा ने बताया कि, लगभग 6 माह पूर्व योजना में विवाह किया था जिसकी राशि का आज दिनाक तक भुगतान नहीं हूआ और हम लोगो को अलग-अलग जगह से और दूर-दूर से बार-बार आना पड़ रहा है। 

          राकेश निनामा ने बताया कि, जनसुनवाई कार्यक्रम में आवेदन देना चाहते थे लेकिन जनपद के कर्मचारियों ने सीईओ को आवेदन उनके कार्यालय में देने के नाम पर जन सुनवाई में नही जाने दिया। 

           दलसिग दायमा ने बताया कि, हम सुबह दस बजे से आवेदन देने के लिए जनपद कार्यालय के बाहर खड़े रहे और तीन घंटे से खड़े है कोई आवेदन लेने नही आया। इससे पूर्व दो बार आवेदन दे चुके है और पांच से दस दिनों में भुगतान होने का आश्वासन दिया गया मगर भुगतान नही हुआ। इस बार और आवेदन दे रहे है अगर सरकार की ओर से भुगतान नही किया जाता तो जनपद कार्यालय में धरने पर बैठ जाएंगे। शिकायत लेकर आए युवक-युवतियों ने बताया कि, अन्य विकास खंडों में भुगतान हो गया लेकिन पेटलावद विकास खंड का भुगतान नही हुआ है।


ग्लोबल भुगतान है, शिकायत के कारण अटका मामला 

          घंटो इंतजार करवाने के बाद जनपद सीईओ गौरव जैन ने आवेदन देने आए नव विवाहित जोड़ों से मिले और उनका आवेदन लेकर योजना की राशि अटकने का कारण और जल्द भुगतान होने का आश्वासन दिया। 

           जनपद सीईओ ने बताया कि, उक्त राशि का भुगतान ग्लोबल मतलब एक साथ सभी को होना है और कुछ मामलों में शिकायत होने से भुगतान अटका है, शिकायतों का निराकरण हो चुका है और जल्द ही भुगतान हितग्राहीयो के खातो में हो जाएगा। सीईओ के आश्वासन के बाद ही हितग्राही जोड़े वहा से हटे और भुगतान नही होने पर धरने की बात कह कर रवाना हुए।

जनपद अध्यक्ष ने कहा, भुगतान के लिए मंत्री एव मुख्यमंत्री को लिखूंगा पत्र

           इधर भाजपा और मंत्री निर्मला भूरिया की इस मामले में भारी किरकिरी होती दिख रही है। जहा मुख्यमंत्री मंच से जो बोल रहे है वो स्थानीय अधिकारियों की लापरवाही की वजह से नही हों पाया। 

           जनपद पंचायत पेटलावद के अध्यक्ष रमेश सोलंकी से इस विषय में चर्चा की तो उन्होंने बताया कि, मंत्री जी की जानकारी में मामला है जल्द ही भुगतान हितग्राहियों का हो जायेगा, शिकायतों की जांच के चलते देरी हुई है। मैं इस विषय में मंत्री निर्मला भूरिया एवं मुख्यमंत्री से भुगतान जल्द से जल्द करवाने के लिए पत्र लिख कर मांग करुंगा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |