Sunday, 12 ,October 2025
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

राज्य स्तर खो-खो प्रतियोगिता में चापानेर की तीन बालिकाओं का चयन | दिनदहाड़े दंपति से लूट, तमंचे की नोक पर छीने आभूषण और नकदी | चूहा कांड को लेकर आज हाई कोर्ट में सुनवाई, 6 अक्टूबर के बाद जयस करेगा आंदोलन घोषणा | शताब्दी वर्ष में विजयादशमी उत्सव के निमित्त निकल भव्य पद संचलन | संघ शताब्दी वर्ष पर अनुशासन के साथ निकाला पथ संचलन | मुख में राम बगल में छुरी | कटाक्षः एमपी अजब और पुलिस गजब... | बेबाकी के साथ सच और विश्वास के सात वर्ष पूर्ण | अब भी अंधविश्वास के अंधकार से जकड़ा जिला, मासूमों की जान दाव पर...? | संदिध परिस्थिति में युवक-युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका पुलिस मौके पर | प्रो. केशर ने प्राप्त की पीएच.डी. की उपाधि | चुनाव आयोग द्वारा पूरे देश में एस आर आई करवाने की तैयारी | कॉलेज ग्राउंड में भीलप्रदेश विद्यार्थी मोर्चा की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन | एसडीएम मीना के खिलाफ पत्रकारों का सामूहिक निंदा प्रस्ताव जारी | ग्रामीण बैंक में चोरों ने किया चोरी का असफल प्रयास | कभी न भूलने वाली तारीख पर दस साल बाद मुख्यमंत्री होगें जनता के बीच | पत्रकारों ने किया -सम्मान समारोह में शिक्षकों का सम्मान | गणेश विसर्जन के दौरान नदी में डूबने से हुई युवक की मौत | 500-1000 की लालच में चपरासी रिश्वतखोर बैंक मैनेजर के साथ रिश्वत लेते धराएं | खुले में ब्रिज पर बच्चे का जन्म, एएनएम ने आकर काटी नाल |

भाजपा संगठन पर्व 2024...
19, Dec 2024 9 months ago

image

राजगढ़ (ब्यावरा) जिले के तलेन,बोड़ा व गुलावता मंडल के बने मंडल अध्यक्ष की आयु पार्टी निर्धारित सिमा में नही होने के चलते नियुक्ति निरस्त की गई।

पूर्व विधायक की  हठधर्मिताः नियमों को रखा ताक पर

माही की गूंज, संजय भटेवरा।

    झाबुआ। वैसे तो यह भारतीय जनता पार्टी का आंतरिक मामला है कि, वे अपने संगठन में किसे मंडल अध्यक्ष बनाए, किसे जिलाध्यक्ष, किसे प्रदेश अध्यक्ष और किसे राष्ट्रीय अध्यक्ष। चुकि भाजपा देश व प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी है तथा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा कर रही है और अपने आप को अनुशासित व कार्यकर्ता आधारित पार्टी बताती रही है। और अपने संगठन चुनाव को पूरी पारदर्शीता व लोकतांत्रिक प्रणाली से करने के लिए इसे संगठन पर्व 2024 का नाम दिया है। वही पार्टी ने अपने पदाधिकारियो के चयन /निर्वाचन के लिए कुछ नियम तय किए हैं। जिसमें कुछ पदों के लिए उम्र सीमा निर्धारित की है जिसमें मंडल अध्यक्ष की आयु 30 से उपर व 46 वर्ष के अंदर होना चाहिए यानि 31 से 45 तक वर्ष होनी चाहिए। पदाधिकारीयो के लिए किसी की भी सिफारिश नहीं होना चाहिए। कार्यकर्ताओं में ही चयन होना चाहिए और सबसे महत्वपूर्ण वो पार्टी का सक्रिय सदस्य होना चाहिए। और सक्रिय सदस्यता के लिए शर्त थी कि वह खुद ऑनलाइन पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें और 100 नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ें। बाद में 100 सदस्य की अनिर्यता को 50 कर दिया।

    15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों को निर्वाचन किया जाना था और लगभग पार्टी ने यह लक्ष्य तय भी कर लिया। लेकिन कुछ जगह इन मापदण्डो का पालन नहीं किया गया। तो कुछ जगह सांसद, विधायक और पूर्व विधायकों ने हस्तक्षेप करते हुए अपने चहते को इन पदों पर बैठा दिया। तो कई जगह पार्टी के इन सामान्य नियमों का पालन नहीं किया गया। ऐसे में राजगढ़ (ब्यावरा)  में तो कुछ मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्ति को ही निरस्त कर दिया और कारण आयु सीमा अधिक होना बताया गया। जिसका लेटर भी सोशल मीडिया पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ही वायरल हुआ और उसी को आधार बनाकर खवासा क्षेत्र के कुछ सक्रिय कार्यकर्ता जो मंडल अध्यक्ष बनने की दौड़ में थे माही की गूंज कार्यालय से संपर्क कर खवासा मंडल अध्यक्ष पर नियुक्त की गई श्रीमती किरण दिनेश देवदा का विरोध करते नजर आए।

खवासा मंडल में पूर्व विधायक का हस्तक्षेप

    खवासा मंडल की निर्वाचन प्रक्रिया में थांदला क्षेत्र के पूर्व विधायक का हस्तक्षेप होना बताया जा रहा है। पूर्व विधायक ने इसके लिए नियमों को भी ताक पर रख दिया। नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष की आयु 12 मई 2023 को जारी निर्वाचक नामावली के अनुसार 27 वर्ष है तथा सक्रिय सदस्य भी नहीं बनी थी लेकिन ताबड़तोड़ 11 दिसंबर को ऑनलाइन सदस्या दिलवाकर अगले ही दिन मंडल अध्यक्ष बना दिया गया। जिससे कार्यकर्ताओं में असंतोष का स्वर है।

    नाम न छापने की शर्त पर कार्यकर्ता बताते हैं कि, पूर्व विधायक की हठधर्मिता पार्टी को भारी पड़ रही है। पिछले पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य इस क्षेत्र से भाजपा समर्थित नहीं चुना गया। जिससे भाजपा, जिला पंचायत के अध्यक्ष का चुनाव भी नहीं जीत पाई। यही नहीं इसी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 9 में हुए उपचुनाव में भी पूर्व विधायक के हस्तक्षेप से वर्तमान में नियुक्त खवासा मंडल अध्यक्ष को ही उम्मीदवार बनाया गया था। 13 जुन 2023 को हुए उपचुनाव में भाजपा समर्थक प्रत्याशी ने तय है अपने नामांकन शपथ-पत्र में  अपनी उम्र 27 वर्ष ही अंकित की होगी यानी की वर्तमान में 28 वर्षिय खवासा मंडल अध्यक्ष किरण दिनेश देवदा जिसने अपनी उम्र 35 वर्ष दर्शाकर 11 दिसंबर को मंडल अध्यक्ष बनने हेतु आॅनलाईन सक्रिय सदस्य बनने वाली प्रत्याशी को जोकि तमाम अनुकूल स्थिति होने के बाद भी 2023 उपचुनाव में भाजपा को करारी मात मिली थी। जिसका विश्लेषण  22 जुन 2023 के अंक में माही की गूंज ने किया था और लिखा था कि, उपचुनाव में हार के बाद आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजयी होना मुश्किल है और माही की गूंज का विश्लेषण सही साबित हुआ था। पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर व लाडली बहना योजना के बावजूद भाजपा को थांदला विधानसभा में हार का मुंह देखना पड़ा।  कांग्रेस के वीर सिंह भूरिया ने भाजपा के कलसिंह  भाभर को तीसरी बार हराया।

    कई असंतुष्ट कार्यकर्ता बताते हैं कि, पूर्व विधायक के हर जगह हस्तक्षेप से पार्टी को नुकसान हो रहा है, निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। जिला पंचायत के चुनाव  कि हार से भाजपा ने कोई सबक नहीं लिया जिससे अनुकूल माहौल के बावजूद विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार मिली। इसी प्रकार मंडल अध्यक्ष के निर्वाचन में भी पूर्व विधायक का अनावश्यक हस्तक्षेप पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रहा है।

    ऐसे में अपने आप को कार्यकर्ता आधारित और अनुशासित पार्टी होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी के अनुशासित  कार्यकर्ता ऑन रिकॉर्ड तो कुछ भी कहने से बच रहे हैं । लेकिन दबी जुबान में इतना अवश्य कह रहे हैं कि, इससे पार्टी को भविष्य में भी नुकसान उठाना पड़ सकता है...? पार्टी से बड़ा व्यक्ति नहीं हो सकता...? पार्टी का शीर्ष नेतृत्व अपने इस निर्णय पर पूर्ण विचार करें...?

जिला पंचायत वार्ड 9 के उपचुनाव के बाद 22 जुन 2023 को प्रकाशित माही की गंूज का विश्लेषण थांदला विधानसंभा चुनाव में सटीक साबित हुआ था। 


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |