Thursday, 02 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका | जन्मदिवस पर वर्षितप आराधकों को करवाये पारणें | जल जीवन जल मिशन में बनी पानी की टंकी में पानी ही नहीं पहुंचा |

नवीन संकुल केंद्र पर शिक्षकों की बैठक संपन्न
14, Dec 2024 1 year ago

image

माही की गूंज, भामल

    पूर्व में खवासा बालक संकुल के अधीन आने वाले सभी माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालय, अब नवीन संकुल केंद्र भामल के अंतर्गत आ गए हैं। इस अवसर पर प्रभारी संकुल प्राचार्य मकनसिंग निनामा ने सभी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की बैठक भामल संकुल पर आयोजित की।

    बैठक में संकुल प्राचार्य ने सभी शिक्षकों को सख्त हिदायत दी कि वे समय पर स्कूल पहुंचे और बच्चों को अच्छी तरह से पढ़ाए। साथ ही यह भी निर्देश दिया कि विद्यालय समय से पहले बंद नहीं किए जाएं। प्राचार्य ने बच्चों की 12 अंकों की आईडी सहित अन्य आवश्यक जानकारी शीघ्र तैयार करने की बात कही। उन्होंने सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश भी दिया।

    बैठक में जनशिक्षक रामसिंह सोलंकी और रामचंद्र भूरिया भी उपस्थित थे। इस दौरान जो शिक्षक अनुपस्थित थे, उन्हें संकुल प्राचार्य ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश जनशिक्षकों को दिए।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |