Wednesday, 04 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण |

ढोलखारा तालाब में अज्ञात युवक की मिली लाश पुलिस जांच में जुटी
Report By: सुनील सोलंकी 22, Oct 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, खवासा। 

    खवासा चोकी अंतर्गत ढोलखरा तालाब के समीप एक अज्ञात युवक की लाश खून से सनी मिली है। खवासा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, एक युवक की लाश ढोलखरा तालाब पर मिली है जिसकी उम्र 16 से 18 वर्ष है, युवक के सिर पर खून लगा हुआ है एवं खून से सना पत्थर शव के समीप पड़ा मिला है। किसी ने  पथरो से हमला कर युवक की हत्या की है, यह प्रथम दृष्टिया सामने आ रहा है। उसके हाथ पर दिनेश नाम लिखा हुआ है वही आम चर्चा में युवक को दिनेश पिता अरविन्द डिंडोर होना बताया जा रहा है लेकिन चौकी प्रभारी हीरालाल मालीवाड़ से 11 बजकर 50 मिनिट पर जानकारी लेने के बाद भी  अभी तक युवक की पहचान नहीं होना बताया तथा पहचान की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस, युवक की इस सनसनी हत्या से कितनी सजग होती है व मामले का खुलासा कब व किस तरह से व क्या करती है यह तो आगे ही पता चलेगा। 



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |