Saturday, 04 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |

गांधी जयंती पर विकास खंड अधिकारी ने छात्रावास का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश
03, Oct 2024 1 year ago

image

माही की गूंज, थांदला।

          विकासखंड शिक्षा अधिकारी थांदला द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के समापन के अवसर एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर विकास खण्ड के विभिन्न छात्रावास आश्रमों का निरीक्षण किया। सम्बंधित अधोक्षको को निर्देश दिए गए कि सर्वोच्च प्राथमिकता पर बिजली के खुले तार इत्यादि तत्काल बंद कराए। सभी सीसीटीवी चालू हालत में रखे एवं लिंक मोबाइल पर रखे। पानी की टंकियों की सफ़ाई नियमित रूप से की जाए। कन्या छात्रावासों में सायंकाल 5 बजे के बाद कोई भी पुरुष प्रवेश न करें। स्वास्थ्य परीक्षण नियमित रूप से करवाया जाए। छात्र छात्राओं को बीमार होने पर तत्काल इलाज कराया जाए एवं तत्काल सूचना दी जाए। भोजन दोनों समय बिलकुल ताज़ा ही दिया जाए, बासी भोजन किसी भी स्थिति में उपयोग न किया जाए। अब किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बरदाश्त नहीं होगी तथा दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के साथ ही आवश्यक होने पर पुलिस प्रकरण भी दर्ज कराया जाएगा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |