Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

माही की गूंज के स्टिंग आपरेशन में भाजपा सदस्यता अभियान की खुली पोल...
Report By: ऋषभ गुप्ता/ राकेश गेहलोत 03, Oct 2024 2 years ago

image

केबिनेट मंत्री भी अपना टारगेट पूरा करने के लिए आँगनवाडी कर्मचारियों के द्वारा बनाया जा रहा भाजपा सदस्य

माही की गूंज, बन्नी/पेटलावद।

     भाजपा ने संगठन के कई मुख्य और महत्वपूर्ण पदों पर नेताओं की आपसी खिंच-तान ओर वर्चस्व दिखाने के चक्कर में हुई आयातित ओर निष्क्रिय लोगो की नियुक्ति के दुर्गामी परिणाम अब भाजपा को देखने मिल रहे है।

     वर्तमान में भाजपा में सदस्यता अभियान कार्यक्रम चल रहा है जिसमे भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयो सहित बड़े नेताओं को उनके हिसाब से सक्रिय सदस्य बनाने के टारगेट संगठन की ओर से मिले है। लेकिन झाबुआ जिले में वर्तमान में भाजपा के सदस्यता अभियान की स्थिति छुपी नही है और देश की सबसे बड़ी कार्यकर्ताओ की कहे जाने वाली पार्टी को ही सदस्यों को जोड़ने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है। बात करे तो मध्यप्रदेश के जिलों की तो पूरा जिला इस अभियान में पिछड़ा हुआ है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के दौरे ओर संगठन को खरी-खोटी सुनाने के बाद भी इस अभियान में उस स्तर की सफलता मिलती नही दिख रही जैसा भाजपा का प्रदेश संगठन चाह रहा था।

केबिनेट मंत्री को नही मिल रहे सक्रिय सदस्य, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को जोड़ कर किया जा रहा टारगेट पूरा

     स्थानीय स्तर पर नेताओं की हालत खस्ता है ही। साथ ही साथ क्षेत्र की विधायक और सरकार में महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया को मिले संगठन से सदस्यों की संख्या के टारगेट को पूरा करने के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है। कई नेताओं ने मंत्री निर्मला भूरिया की आईडी से सदस्यों को जोड़ने का मना करते हुऐ स्वयं की आईडी से कार्य करने की बात कह डाली।

     उधर टारगेट से पिछड़ती मंत्री महोदया के विभाग को ही इनके टारगेट पूर्ति के लिये जरिया बनाया गया। जिसके तहत क्षेत्र अनुसार आंगनवाड़ी सुपरवाइजरो को आंगनवाडी कार्यकर्ताओ ओर सहायिकाओ के द्वारा भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलवाई जा रही है। पेटलावद विकास खण्ड के ग्राम बनी की एक आंगनवाडी में माही की गूंज के स्टिंग आपरेशन में मय वीड़ियो के साथ मामला सामने आया। जहा आंगनवाड़ी भवन पर ही आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के माध्यम से कार्यकर्ता और सहायिकाओ के साथ-साथ अन्य महिलाओं को भाजपा सदस्य बनाने का कार्य चल रहा था जिसमें भाजपा के पुरूष कार्यकर्ता भी आंगनवाड़ी में उपस्थित दिखाई दे रहे है। हमारे प्रतिनिधि के सवाल करने पर सुपरवाइजर बड़े अधिकारियों के निर्देश की बात कहने लगी। चर्चा में है कि, सदस्यता अभियान में मंत्री ने टारगेट पूरा करने के लिए विभाग के अधिकारियों को ही ये निर्देश जारी किए है।

लाडली बहनों का टारगेट

    भाजपा के सदस्यता अभियान को पंख लगाने और मंत्री के टारगेट को पूरा करने के लिए अगला निशाना लाडली बहना योजना में लाभान्वित महिलाओ को भी भाजपा की सदस्यता दिलवाने का टारगेट है। आंगनवाडी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को जोड़ने के बाद ये काम उनके सुपुर्द किया जा रहा है। जिन-जिन महिलाओं के फार्म लाडली बहना में भरे है उनको आंगनवाडी पर मोबाइल और आधारकार्ड लेकर बुलाना है और उनके मोबाइल से मैसेज कर ओटीपी लेकर भाजपा का सदस्य बनाना है।

निष्क्रिय संगठन और अपना-अपना टारगेट

    पेटलावद विधानसभा में भाजपा के निष्क्रिय संगठन के परिणाम विधानसभा चुनाव में ही सामने आ चुके है। जब यहां विधायक निर्मला भूरिया 5600 के मामूली अंतर से बमुश्किल जीत दर्ज कर पाई थी। जिंसमे भी सबसे बड़ी भूमिका भारत आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी की रही थी, जिसने कांग्रेस का बड़ा नुकसान कर भाजपा और निर्मला को मुकाबले में खड़ा कर दिया। वर्तमान में संगठन के पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता संगठन की और से मिले टारगेट को पूरा करने में लगे है। ताकि पोर्टल पर उनका नाम दर्ज हो सके।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |