Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

सोयाबीन काटने के लिए मजदूरों को नीमच ले गई पिकअप, वापसी में 8 वे पर हुआ हादसा, चालक की मौत
Report By: सुनील सोलंकी 20, Sep 2024 2 years ago

image

 

माही की गूंज, खवासा। 

    इन दिनों झाबुआ जिले सहित आसपास इलाकों से मालवा क्षेत्र में सोयाबीन की कटाई के लिए काफी मजदूर  पलायन करते हैं, जो लोडिंग वाहन में ओवरलोडिंग पिकअप के साथ सवारी करते हुए मालवा क्षेत्र में सोयाबीन काटने के लिए पहुंच रहे हैं। मालवा में सोयाबीन काटने हेतु जाने के इस प्रयोजन को क्षेत्र में सोयाबीन खाने के लिए जाना कहा जाता है। इसी क्रम में गुरुवार को ही कुछ ऐसा ही मामला  सामने आया । 

    मिली जानकारी के अनुसार रंन्नी ग्राम पंचायत के करंजपाड़ा फलिया से एक पिकअप पर मजदूरों से भरकर सोयाबीन काटने के लिए मजदूरों को लोडिंग वाहन उक्त पिकअप से नीमच गए थे । चालक मजदूरों को छोड़कर वापस दिल्ली -मुम्बई 8  एक्सप्रेस-वे से अपने गांव की ओर लौट रहा था कि, रास्ते में पिकअप की  असंतुलित हो कर पलटी खा गई जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई हैं। 

    रतलाम डीडी नगर थाने  से मिली जानकारी के अनुसार पलसोडी के पास सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार पिकअप पलटी खा गई। पिकअप ने दो-तीन पलटी खाई जिससे मौके पर ही चालक सुनील पिता शंभू कटारा 20 वर्ष की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार चालक नीमच से झाबुआ के थांदला क्षेत्र में वापस लौट रहा था। चालक  सुनील पिता शम्भु  कटारा ग्राम करंजपाडा ग्राम पंचायत रन्नी निवासी है।  बीती रात्रि में मजदूरों को लेकर नीमच गया था वहां मजदूरों को छोड़ने के बाद सुबह करीब 11 बजे के मध्य में पलसोडी के यहां पहुंचा था कि अचानक पिकअप 8 लाइन पर पलटी खा गई । इसमें दबने से सुनील की मौत हो गई।परिजनों को सूचना दी है जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे ।

    पुलिस ने सीसीटीवी चेक किया,  कैमरे  में अधिक स्पीड के कारण पलटी  खाई का कारण सामने आया है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |