Thursday, 03 ,September 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण |

महाराजा होटल पर आबकारी की दबिश, शराब जप्त
Report By: मुकेश भट्ट 08, Sep 2024 1 year ago

image

बुधवार को दी दबिश खुलासा शनिवार को...?

माही की गूंज, थांदला। 

            नगर की प्रतिष्ठित महाराजा होटल जो कि, जिले में प्योर वेज होटल के रूप में अब तक जानी जाती रही है। यहा तक कि, जिले का प्रत्येक बड़ा अधिकारी पार्टी एवं शुद्ध व सात्विक भोजन करने यहा आ चुके है। लेकिन अब यह महाराजा होटल अपनी सात्विकता की पहचान खो कर अब यहाँ शराब व मांस खुले में परोसा जा रहा है। जिसका खुलासा बुधवार को दी गई आबकारी पुलिस की दबिश के साथ भी सामने आया है। बुधवार को आबकारी विभाग द्वारा दबिश देकर अवैद्य शराब विक्रय करने का प्रकरण दर्ज किया गया। 

            आबकारी निरीक्षक विकास वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि, पेटलावद रोड स्थित महाराजा होटल मे अवैध रूप से बार की तर्ज पर शराब परोसी जा रही थी। मौके पर दबिश देने पर होटल से  अवैध शराब के 22 क्वाटर ग्रीन पार्क कीमत करीब तीन हजार तीन सौ की जप्त की गई। तथा मौक पर उपस्थित होटल मेनेजर मुकेश पिता भारत झनिया निवासी नौैगावा के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। 

            आबकारी पुलिस को मेनेजर ने बताया कि, होटल किराये से लेकर  राजु पिता नारायण निवासी पिटोल के द्वारा संचालित की जा रही है। उक्त कार्यवाही विभाग द्वारा मुखबिर की सूचना पर की गई। नगर में चल रही सार्वजनिक चर्चा अनुसार बताया जा रहा है कि, होटल के मालिक धार्मिक प्रवृत्ति के है लेकिन महाराजा होटल पूरी तरह से फ्लाप होने के चलते यहा अब अवैध शराब विक्रय के साथ  मांस परोसा जाता है। इसलिए अब यह होटल मांसाहारी होटल के रूप में   क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुकी है। 

           वही होटल मालिक दिनेश सोलंकी ने अपनी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा बचाने के लिए शराब का प्रकरण नही बने इसके लिए बहुत प्रयास किये। इसलिए आबकारी पुलिस ने बुधवार को दी गई दबिश के बाद शराब जप्ती की मात्रा व आरोपी का नाम उजागर नही किया था। जबकि शनिवार को आबकारी पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर आरोपी का नाम व मात्र 22  क्वाटर शराब जप्ती का खुलासा किया। अब नगर में यह भी चर्चा है कि, हो सकता है शराब अधिक मात्रा में ओर आबकारी विभाग ने कम मात्रा में केश बना दिया हो पर धार्मिक प्रवृत्ति वाले होटल मालिक व जाने माने व्यापारी पर उक्त  प्रकरण के बाद दाग जरूर लगा है ओर अब तरह तरह की चर्चा स्थानीय स्तर पर चलने लगी है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |