Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

स्थानीय आपत्तियों के साथ नीलामी प्रक्रिया अपूर्ण होने के चलते नीलामी प्रक्रिया निरस्त
Report By: सुनील सोलंकी 30, Aug 2024 2 years ago

image

एक माह के अंदर होगी नीलामी

 माही की गूंज, खवासा। 

        ग्राम पंचायत खवासा द्वारा 22 अगस्त को एक विज्ञप्ति जारी कर बाजना रोड मोहन भोई के पास स्थित तल मंजिल एवं प्रथम मंजिल पर बनी दो-दो दुकान कुल चार दुकानों की नीलामी 30 अगस्त को होना थी।

 दुकानों की शासकीय बोली तल मंजिला की एक दुकान की बोली 11 लाख 51 हजार व प्रथम मंजिल की एक दुकान की बोली 5 लाख 51 हजार रखी गई थी।

 उक्त नीलामी को लेकर लोगों में अति उत्साह भी था। लेकिन वह उत्साह उस समय खत्म हो गया जब नीलामी के दिन ही सुबह साढ़े सात बजे अनाउंसमेंट करवा कर ग्राम पंचायत द्वारा किसी कारणों के चलते नीलामी निरस्त कर दी गई ।

 मामले में स्थानीय समस्त पत्रकार ग्राम पंचायत कार्यालय खवासा पर पहुंचे और सामूहिक रूप से सरपंच गंगाबाई खराड़ी, सरपंच प्रतिनिधि शंकर खराड़ी, उप सरपंच मनोहर बारिया एवं सचिव कांतिलाल परमार से अंतिम समय पर नीलामी निरस्त करने का कारण जाना तो बताया, 30 अगस्त को होने वाली नीलामी निरस्त कर दी है यह सही है। नीलामी निरस्त का कारण बताया कि, स्थानीय कुछ व्यावहारिक आपत्तियां थी जिसके चलते नीलामी प्रक्रिया अपूर्ण रही है।

    जिसको देखते हुए आज 30 अगस्त को होने वाली नीलामी को निरस्त कर दिया है। आगामी एक माह के दरमियान ही स्थानीय आपत्तियों का समायोजन कर विधि सम्मत ही नीलामी की जावेगी। साथ ही पंचायत टीम ने स्थानीय ग्राम वासियों से अपील की है कि, वह किसी भी स्थिति में निराश न हो ग्राम पंचायत एक माह के अंदर उक्त चारों दुकाने की नीलामी करेगी। तथा उक्त नीलामी के बाद पुरानी ग्राम पंचायत परिसर बाजना रोड पर भी दुकान बनाने का प्रोजेक्ट है और ग्राम पंचायत वहां पर दुकानें बनाकर विधि सम्मत नीलामी प्रक्रिया के साथ ही दुकाने आगामी समय में नीलाम करेंगी।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |