Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

रात्री में ताला तोड़ने वालो को डकेती की तैयारी करते अवेध कट्टे व हथियार के साथ किया गिरफ्तार
01, Aug 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, सारंगी।

        पुलिस चौकी सारंगी को 30-31 जुलाई की रात्री में मुखबिर से सूचना मिली थी कि, मांडन फाटा यात्री प्रतिक्षालय के पास 4 लोग बबलु पिता सान्तु (21) निवासी ग्राम छायनपाडा, अभिषेक पिता प्रकाश डमर (18) निवासी ग्राम छायनपाडा, महेश पिता कनीराम डामर (21) निवासी ग्राम रैलापाडा मोहनपुरा, धर्मेन्द्र पिता गट्टु डोडियार (16) निवासी ग्राम उण्डवा का होना बताया। जो एक 12 बोर के देशी कट्टा मय एक जिंदा कारतूश, धारदार तलवार, धारदार धारिया व डण्डे के साथ बम्बोरी पेट्रोल पम्प को लूटने के लिये एकत्रित होकर डकेती की योजना बना रहे थे। जिन्हें योजनाबद्ध तरीके से पुलिस ने गिरफ्तार किया। एक आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भाग गया जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपीगण के घटना में प्रयुक्त एक बिना नम्बर की पल्सर मोटर साईकल के साथ पुर्व में पेटलावद क्षेत्र से चोरी की एक काले रंग की पल्सर मोटर साईकल, एक होण्डा सीबी शाईन मोटर साईकल, एक एचएफ डीलक्स मोटर साईकल, एक टीव्हीएस स्पार्ट मोटर साईकल को विधिवत जप्त किया गया। आरोपीगण के द्वारा गत रात्री में ताले तोड़ने की घटना तथा अन्य घटना करना स्वीकार किया है। आरोपगीण के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही कर अपराध क्रमांक 380/2024 धारा 310 (4), 310(5) बीएनएसएस व धारा 25ए, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |