Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

20 माह बाद भी अपने पुनरुद्धार की बाट जोह रही है सड़क
Report By: नरेन्द्र पगारे 19, Jul 2024 2 years ago

image


पुनासा-धमनगांव निर्माणाधीन सड़कमार्ग की स्थिति बदबत्तर

माही की गूंज, पुनासा।

         तहसील एवं मांधाता विधानसभा मुख्यालय पुनासा से ग्राम धमनगांव चार करोड़ 34 लाख रुपये की लागत से प्रधानमंत्री सड़क योजनांतर्गत 6,700 किलोमीटर लम्बाई वाली सड़क के मजबूतीकरण एवं 12 बरसाती नालो पर पुलिया निर्माण करना है। परन्तु निर्माणाधीन सड़क लगभग 20 माह बाद भी अपने पुनरुद्धार की बाट जोह रही है। जबकि शासन की ओर उक्त सड़क मजबूतीकरण एवं पुलियाओ के निर्माण की अवधि 11 माह निर्धारीत की गई लेकिन निर्माण एजेंसी व विभागीय अदूरदर्शिता के चलते दूसरा वर्षाकाल प्रारम्भ होने पर भी कार्य अधूरा है। ठेकेदार द्वारा पुलियाओ का निर्माण तो कर दिया गया लेकिन पुलिया के दौनो छोर पर डाली गई मुरुम में गढ्ढे बनने से वाहन एवं पैदल यात्री को परेशानी होती है। वाहनो को सर्वाधिक परेशानी पुनासा से ग्राम नांदखेड़ा रैयत के बीच लगभग साढ़े तीन किलोमीटर में हो रही है  , अत्यधिक जर्जर सड़क पर दोपहिया वाहन चालक के लिये अत्यंत दूभर है। कब कहा वाहन फिसल कर दुर्घटनाग्रस्त हो जाए कह नही सकते। विदित हो कि, लगभग 20-22 ग्रामो के ग्रामीण अपने तहसील मुख्यालय पुनासा में अदालती, जनपद व अन्य शासकीय कार्यालयो में कार्य हेतु उपरोक्त सड़क का उपयोग करते है लेकिन सड़क की जर्जरावस्था के कारण 5 से 7 किलोमीटर का चक्कर लगाकर पुनासा पहुचने के लिये मजबूर है।

          इस संबंध में प्रधानमंत्री सड़क योजना के खण्डवा जिले के मुख्य प्रबंधक डीके त्रिपाठी कहते है ठेकेदार को शीघ्र कार्य प्रारंभ करने हेतु आदेशित किया जारहा है, आदेश की अवहेलना की स्थिति में ठेकेदार को निलंबित किया जा सकता है।

          वहीं ठेकेदार मोहीत अग्रवाल का कहना है कि एक दो दिन में मुरुम एवं गिट्टी से गढ्ढे भरकर यातायात सुगम करते है शेष, सड़क निर्माण कार्य इसी माह शुरू करेंगे।,


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |