Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

पुलिस ने 8 घण्टे के भीतर किया महिला की निर्मम हत्या का खुलासा
14, Jul 2024 2 years ago

image

चरित्र शंका के चलते नवविवाहिता पत्नि की हत्या करने वाले पति को किया गिरफ्तार

माही की गूंज, बड़नगर।

           पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) उज्जैन गुरुप्रसाद पाराशर व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय उज्जैन भारतसिंह यादव के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस टीम के द्वारा थाना घट्टिया क्षेत्र के ग्राम मालीखेडी में हुई निर्मम हत्या का खुलासा किया गया। दिनांक 13.07.2024 को पुलिस कंट्रोल रूम उज्जैन से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मालीखेडी में एक महिला की हत्या कर दी गई हैं। थाना घट्टिया पर सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर देखा तो एक महिला जयकुंवर पति कमलसिंह जाति राजपूत उम्र 26 साल निवासी ग्राम मालीखेडी की मृत अवस्था में अपने घर के अंदर कमरे में पडी मिली। मौके पर एफ.एस.एल. अधिकारी व फिंगर प्रिन्ट अधिकारी एवं फोटोग्राफर व महिला पुलिस अधिकारी को तलब किया जाकर मृतिका जयकुंवर के भाई भीमसिंह पिता कमलसिंह जाति राजपूत उम्र 26 साल निवासी बागनी, थाना सुन्दरसी जिला शाजापुर की सूचना पर मर्ग देहाती नालसी धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं अपराध देहाती नालती धारा 103 भारतीय न्याय संहिता 2023 के अंतर्गत लेखबद्ध की गई तथा घटना स्थल से भौतिक साक्ष्य संकलित किये गये।बाद मृतिका जयकुंवर के शव को पी.एम. कराने हेतु सी.एच. उज्जैन भेजा जाकर मृतिका के शव का पी.एम. कराया गया। बाद मृतिका के पति संदेही आरोपी कमलसिंह पिता रायसिंह जाति राजपूत निवासी ग्राम मालीखेडी से अपराध सदर में पूछताछ करते संदेही कमलसिंह राजपूत द्वारा चरित्र शंका को लेकर पत्नि जयकुंवर की हत्या करना बताया, जिसे मौके पर पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

           कमलसिंह पिता रायसिंह जाति राजपूत उम्र 35 साल निवासी ग्राम मालीखेडी के विरुद्ध पूर्व में थाना घटिया पर मारपीट, गाली गलोच, गृह अतिचार जैसी धाराओं में 01 प्रकरण दर्ज है। 

           उक्त कार्य में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय उज्जैन भारतसिंह यादव, थाना प्रभारी थाना घट्टिया निरी. रामसिंह भाबोर, उनि शैलेन्द्रसिंह अलावे, उनि अलकेश कुमार डांगे, उनि जुबेदा शेख थाना नरवर, सउनि रमाकांत मीणा, प्र.आर.760 नितिन पटवा, आर.326 राकेश गुर्जर, आर. 1814 बनवारीलाल यादव, आर.936 रामचंद्र मालवीय, आर.892 बद्रीलाल मालवीय, आर. 1818 ललित राठौर, आर.807 नवदीप शर्मा, म.आर. 1846 साक्षी जोशी, सै. 422 मोहनदास बैरागी एवं एफ.एस.एल. टीम, फिंगर प्रिन्ट टीम एवं फोटोग्राफर की भुमिका रही।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |