Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

आगामी त्यौहार मोहर्रम के सबंध में हुई एसडीएम कार्यालय में आयोजित हुई बैठक
07, Jul 2024 2 years ago

image

बैठक में चौकी धुलाई का हुआ स्थान परिवर्तन

माही की गूंज, बड़नगर।

         जिला उज्जैन पुलिस अधीक्षक महोदय प्रदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिले मे आगामी त्यौहार मोहर्रम पर्व को देखते हुए नितेश भार्गव अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला उज्जैन, सुश्री शिवानी तरेटिया अनुविभागीय दण्डाधिकारी बडनगर, श्रीमति मालाराय तहसीलदार बडनगर एवं अशोक कुमार पाटीदार थाना प्रभारी बडनगर द्वारा एसडीएम कार्यालय बडनगर मे मुस्लिम समुदाय के गणमान्य नागरिक शहर काजी नासिर उद्दीन की उपस्थिति मे मोहर्रम के त्यौहार के आयोजन के संबंध मे बैठक का आयोजन किया गया। मुस्लिम समुदाय की ओर से एडवोकेट साहिद बैग के द्वारा मोहर्रम के समस्त कार्यक्रमो चोकी धुलाई व जुलुश के संबंध मे अवगत कराया गया। मुस्लिम समुदाय के द्वारा स्वेच्छा से मोहर्रम के त्योहार मे चौकी धुलाई का कार्यक्रम पंडरीनाथ कुण्ड के स्थान पर शाहजीलालपुरा स्थित दरगाह एवं ताजियो के विसर्जन जो कि पुर्व मे शिवघाट पर किया जा रहा था के स्थान पर गुलाबपुरा स्थित दरगाह पर स्थान चिन्हित करना बताया। उक्त व्यवस्था के लिये सभी मुस्लिम समुदाय के लोगो द्वारा समर्थन प्रदाय किया गया एवं सभी से शांतिपुर्ण तरीके से शासन के निर्देशानुसार त्यौहार मनाने की अपील की गई। सोशल मिडिया पर किसी भी समुदाय के लोगो द्वारा किसी भी प्रकार के दुष्प्रचार/टिप्पणी करने वालो के विरुध्द कठोर से कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु बताया गया ।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |