Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

धार्मिक अमरनाथ यात्रा पर यात्रीयो का जाना शुरू हुआ, नगर से 50 सहित ज़िलें से करीब 200 यात्री अमरनाथ यात्रा पर हुए रवाना
01, Jul 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, थांदला। 

            विश्व प्रसिद्ध अमरनाथ यात्रा मार्ग खुल जाने से भोलें भक्तों में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। बाबा बर्फानी के दर्शन की आस मन मे लिए देश भर से लाखों भोलें भक्त अमरनाथजी की यात्रा करते है। ऐसे में वनांचल थांदला से चंदनवाड़ी में लंगर सेवा देने वाले भोला भण्डारा परिवार के संचालक थांदला श्रीमंत अरोड़ा,  मनोहार दास चौहान, मनीष अहीरवार, शैलेंद्र सिंह चौहान, तुलसीराम महते, मोहन चौहान, राकेश जोझा, मनीष जैन, उदयसिंग सोलंकी, अशोक खंडेलवाल, सोहनसिंह परमार, सरपंच रूपसिंह सिंगोड,नरसिंह अमलियार, सेवला कटारा, जयसिंह परमार, कालू हिहोर, करन धाक, विकास प्रजापत आदि करीब 50 व ज़िलें से करीब 200 भोलें भक्त अमरनाथजी की यात्रा पर गए। इस दौरान उनको शुभकामना देते हुए जीवदया अभियान के राष्ट्रीय संयोजक व भोलें भण्डारा परिवार संचालक पवन नाहर ने कहा कि वे लोग सौभाग्यशाली होते है को बाबा के दर्शन करने जाते है ऐसे में अमरनाथजी की यात्रा  स्थानों से भोलें भक्तों  का समूह मेघनगर से जम्मूतवी एक्सप्रेस से निकला तब स्टेशन का नजारा भी किसी शिवालय से कम नही था। अनेक समाजसेवी संगठनों ने व परिजनों ने सभी अमरनाथ यात्रियों को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर थांदला विधायक विरसिंह भूरिया ने भी सभी यात्रियों के अमरनाथजी व माँ वैष्णोदेवी यात्रा कर सकुशल लौटने की भावना व्यक्त की।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |