Saturday, 10 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

अंचल के चंदन का नया सीरियल शुरू
18, Jun 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, थांदला।

        ग्रामीण अंचल से बॉलीवुड में कदम रखने वालें चंदन अरोड़ा ने छोटे पर्दे की दुनिया में अलग ही मुकाम हासिल किया है। कहा जाता है सितारों की नगरी मुंबई में हर कोई स्टार बनने का सपना लेकर आता है लेकिन जिसका कोई गॉड फादर नही होता उसके लिए किसी का भाग्य ही होता है यहाँ संघर्षों भरी जिंदगी हो जाती है। ग्रामीण आदिवासी अंचल के छोटे से शहर थांदला में मध्यम वर्गीय परिवार में वरिष्ठ पत्रकार स्व. कुंदन अरोड़ा व अध्यापिका मंजू अरोड़ा के पुत्र ने आज अपनी काबलियत का लोहा मनवाते हुए न सिर्फ अनेकों विज्ञापन में काम किया कुछ टीवी सीरियल में भी दिखाई दिया। ज़ी टीवी के प्रसिद्ध सीरियल एक कुड़ी पंजाब दी में लीड हीरों के रूप में उनके द्वारा निभाया गया कुलदीप अटवाल का किरदार हर किसी के लिए अमिट छाप छोड़ गया। इस सीरियल से चंदन की प्रिसिद्धि में तेजी से इजाफा हुआ व उनके फैंस उनके सीरियल का इंतज़ार करने लगे। अपने फैन्स को ज्यादा इंतज़ार नही करवाते हुए कुलदीप अटवाल के यादगार रोल के बाद एक बार फिर चंदन अपने नए सीरियल को लेकर उत्साहित है। 

            अपनी बात अपने फैन्स से साझा करते हुए चंदन ने बताया कि, दक्षिण भारत के प्रसिद्ध चैनल सन नियो का नया हिंदी चैनल 3 नए शो के साथ लॉंच हो रहा है जिसमें से एक धार्मिक छटी मैया की बिटिया में वे बनारस के प्रसिद्ध ठाकुर परिवार के करण ठाकुर के एक महत्वपूर्ण किरदार में प्रति सोमवार से प्रति शनिवार तक रोजाना शाम 7 बजे सन नियो के हिंदी चैनल पर दिखाई देंगें। आपको बता दे कि छट पूजा का उत्तरी भारत में बहुत महत्व है। पुराणों के अनुसार छठ माता श्रष्टी कर्ता ब्रम्हाजी की मानस पुत्री है तो दुर्गा के छठे अवतार कात्यायनी देवी व सूर्य देव की बहन के रूप में भी मानी जाती है। नए चैनल के नए सिरियल में उनके किरदार को देखने के लिए उनके फैंस व अंचल वासी लालायित है व उन्हें नए सीरियल के लिए बधाई व शुभकामनाएं भी प्रेषित कर रहे है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |