Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

अलग-अलग हुई दुर्घटना में एक की मृत्यु दो जख्मी
Report By: सुनील सोलंकी 13, Jun 2024 2 years ago

image

माही की गूंज खवासा। 

       बुधवार रात्रि में अलग-अलग दो जगह दुर्घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल पैदा हो गया। हुई दुर्घटना में एक की मृत्यु व दो को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात्रि में 8 से 9 बजे के बीच शादी में बारात लेकर वापस अपने गांव की ओर जा रहे बारातियों से पिकअप वाहन ने एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी जिससे एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। बताते हैं कि परवाड़ा से बारात मदालदा गई थी, तथा बारात दुल्हन को लेकर वापस अपने गांव लौट रहे थी कि, रास्ते में भामल के ही नई आबादी के एक रहवासी को पिकअप ने बाईक को जोर से टक्कर मार दी जिससे बाईक चालक के पैर में चोट आकर फैक्चर हो गया है। ग्रामीणों को जैसे ही सूचना मिली तो भामल के बेडावा रोड तेजाजी मंदिर पर सभी गाड़ियों को खड़ा करवा के पिकअप ड्राइवर की पंचायती भी की गई। उसके बाद मामला शांत हुआ। उक्त घटना व विवाद देख सभी हतप्रत रह गये। जिसके बाद किसी पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन ग्रामीणों की भीड़ को देखकर गाड़ियां चौकी पर नहीं खड़ी करवाई। भामल नहीं आबादी के ग्रामीणों का कहना है कि, हमारे लड़के का एक्सीडेंट में पांव टूट गया है उसको दाहोद भर्ती करवाया गया है। उसके इलाज का पूरा पैसा हम जिससे घटना हुई है उस से लेंगे।

  वहीं दूसरी घटना खवासा से भामल आते समय रात की 10 से 11 के मध्य एक मोटरसाइकिल जिसका वाहन क्रमांक MP 45 MS 1403 है, जिस पर दो युवक स्पीड से अपने गांव की ओर आ रहे थे लेकिन खवासा के समीप भूतियाखाल पर उनकी गाड़ी दुर्घटना वंश पुल रेलिंग से टकरा गई जिससे बड़ी दुर्घटना हो कर एक नवयुवक विपिन पिता जालू सिंह मैड़ा निवासी रंन्नी की मृत्यु मोके पर ही हो गई। वही उसका एक साथी जख्मी हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। बुधवार रात्रि में दो जगह इस तरह से हादसे हुए जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल पैदा हो गया ।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |