Monday, 02 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण |

सत्य साईं कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत
27, Jul 2020 6 years ago

image

माही की गूंज, खवासा

    ग्राम की निजी शिक्षण संस्था सत्य साईं कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल खवासा का माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा, संचालक राजेश व्यास ने बताया कि, इस वर्ष संस्था में 13 बच्चे दर्ज थे जिसमें 11 प्रथम श्रेणी में तथा शेष दो बच्चे द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण रहे। यहाँ पर कुमारी बबली मकवाना 80 प्रतिशत प्राप्तांक के साथ प्रथम, कुमारी हर्षिता पाटीदार 79 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा कुमारी लक्ष्मी कटारा 78 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार स्थानीय बालक उ.मा.वि. का परीक्षा परिणाम भी इस वर्ष अच्छा रहा और 79.16 प्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त की, यहां पर 72 सम्मिलित छात्रों में 22 प्रथम श्रेणी के साथ कुल 57 छात्रों ने स्कूली शिक्षा पूरी करने के साथ कॉलेज की दहलीज पर कदम बढ़ाया, संस्था के होनहार छात्र ईश्वरलाल मुन्ना गामड़ 76 प्रतिशत अंकों के साथ संस्था के टॉपर रहे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |