Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

ग्रीष्मकालीन जैन आवासीय धार्मिक संस्कार शिविर का आयोजन 14 से 19 को पेटलावद में
13, May 2024 2 years ago

image

थांदला के 60 सहित 400 बच्चों के आने की संभावना

माही की गूंज, झाबुआ। 

          जैनाचार्य पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म.सा. 'अणु' के सुशिष्य धर्मदास गणनायक, आगम विशारद, बुद्धपुत्र प्रवर्तक पूज्य गुरुदेव श्री जिनेन्द्रमुनिजी म.सा. के आज्ञानुवर्ती तत्वज्ञ पूज्य श्री धर्मेन्द्रमुनिजी म.सा. आदि ठाणा - 5 एवं संयम रुचिका पूज्य श्री संयमप्रभाजी म.सा. आदि ठाणा - 9 के पावन सानिध्य में झाबुआ ज़िलें के पेटलावद शहर में ग्रीष्मकालीन जैन आवासीय धार्मिक संस्कार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के संयोजक वीरेंद्र मेहता व अर्पित बुरड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ पेटलावद के तत्वावधान में श्री धर्मदास गण परिषद एवं अ.भा. श्री धर्मदास जैन युवा संगठन द्वारा आयोजित शिविर में डूंगर मालवा सहित देशभर के 12 वर्ष से ऊपर के करीब 400 बच्चें दिनांक 14 मई से 18 मई तक अपने घर परिवार से दूर रहकर गुरुभगवंतों के सानिध्य में रहकर धार्मिक ज्ञानार्जन करेंगें जिसका समापन 19 मई को प्रातः किया जाएगा। उन्होंनें बताया कि शिविर के दौरान भीषण गर्मी में भी बच्चें पंखा कूलर एसी का उपयोग नही करेंगें वही मोबाइल टीवी से भी दूर रह कर धार्मिक शिक्षा के साथ संस्कारों को ग्रहण करेंगें। थांदला श्री महावीर जैन पाठशाला प्रभारी राजेन्द्र रुनवाल ने बताया कि थांदला से करीब 60 बच्चें पाठशाला संचालिका साधना रुनवाल एवं प्रिया व्होरा के नेतृत्व में शिविर में शामिल होंगें को 14 मई को ही प्रातः थांदला से प्रस्थान करेंगें। थांदला संघ अध्यक्ष भरत भंसाली, सचिव प्रदीप गादिया, प्रवक्ता पवन नाहर, ललित जैन नवयुवक मंडल अध्यक्ष रवि लोढ़ा, सचिव सन्दीप शाहजी महिला मंडल अध्यक्ष पुष्पा घोड़ावत, सचिव गरिमा श्रीश्रीमाल, किरण श्रीश्रीमाल आदि संघ पदाधिकारियों के साथ पाठशाला संचालिका अनुपमा मंगलेश श्रीश्रीमाल, संध्या भंसाली, विनीता श्रीश्रीमाल ने पेटलावद में लगने वालें वृहद शिविर के लिए संघ व संगठन को अग्रिम शुभकामना देते हुए सभी अभिभावकों को धन्यवाद देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |