Sunday, 22 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सरकार को तमाचाः पानी के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू | क्या थान्दला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाभर तय है..? | पंचायत में 3 लाख से अधिक की लागत वाला सार्वजनिक शौचालय बदहाल, आधा-अधूरा निर्माण कराए जाने के आरोप | क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न |

सरपंच पति के साथ 6 आरोपीयो के विरुद्ध 4 व्यक्तियों की हत्या करने का मामला हुआ दर्ज
Report By: कृष्णपाल ठाकुर 12, May 2024 2 years ago

image


मामला: राणापुर थाने की कुंदनपुर चौकी का, जहा पारिवारिक विवाद के चलते गुस्से में आकर 4 व्यक्तियों की हत्या स्कार्पियो जीप से की गई थी 

माही की गूंज, कुंदनपुर।

     राणापुर कुंदनपुर मार्ग पर कालिया कोतेडी पर शनिवार रात हुई घटना में 4 लोगो की मौत जमीन विवाद को लेकर पारिवारिक विवाद के चलते रिपोर्ट करने जा रहे व्यक्तियों के साथ 4 व्यक्तियों की हत्या बड़ी ही बेहरमी के साथ स्कार्पियो जीप से कुचल -कुचल कर सनसनी खेज लाइव हत्या करने की घटना का मामला सामने आया था । जिसका माही की गूंज ने हमारे यू ट्यूब चेनल पर प्रमुखता से सर्व प्रथम समाचार प्रकाशित किया था। पुलिस ने उक्त सनसनी खेज मामले में त्वरित जांच कर 6 व्यक्तिओ के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की जांच में पहले स्कार्पियो व बाइक की टक्कर की बात सामने आई थी, लेकिन अब इसे हत्या का मामला मान लिया गया है। पुलिस ने बुचाडूंगरी सरपंच सुमित्रा डामोर के पति राकेश डामोर सहित 6 लोगो पर हत्या का मामला दर्ज किया है। टीआई शंकरसिंह रघुवंशी ने बताया कि, मृतक कमल मेड़ा के पुत्र रामेश्वर पिता कमल मेडा उम्र 17 वर्ष निवासी ग्राम सुरडिया रोड़ फलिया की रिपोर्ट पर

1- राकेश पिता पारसिह डामोर,

2-नवलसिह पिता पारसिह डामोर,

3- दरियाव पिता कालिया डामोर,

4-शेलेष पिता दरियाव डामोर,

5- सोमसिह पिता दरियाव डामोर,

6- अमित पिता शेलेष डामोर निवासीगण बुचाडुगरी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज करा है।


   घटना दिनांक 11 मई शनिवार रात करीब 11 बजे ग्राम सुरडिया कालिया कोतडी तिराहा पर हुई थी। मामले की विवेचना राणापुर टीआई.एस.एस. रघुवंशी ने की। इसमे पाया गया कि, आरोपीगण एक राय, एक मत होकर मृतक वसना डामोर, अरविन्द डामोर, कमल मेड़ा, कालु मेडा को नंगी-नंगी गालिया देकर स्कार्पियो वाहन से कुचल-कुचलकर एवं धारदार हथियार, तलवार से मारपीट कर हत्या कर दी। इसके बाद 6 लोगो को आरोपी बनाकर केस दर्ज कर घटना के प्रत्येक बिंदुओं पर जांच कर रही है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |