Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

मुख्यमंत्री की सड़क यात्रा के लिए हटाए स्पीड ब्रेकर ने ले ली एक कि जान
30, Apr 2024 2 years ago

image

एसडीएम भी बोलें इसकी जरूरत नही, अब वे क्या बोलेंगें...?

माही की गूंज, थांदला। 

          नगर के सीएम राइस व पीएम श्री स्कूल के बाहर सड़क पर एक ट्राले जीजे 05 बीजेड 0918 व बाईक में जबरजस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें आंगलियापाड़ा निवासी 19 वर्षीय युवा बबलू भुर्जी गरवाल आगलिया पाड़ा की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद वहाँ के लोगों की प्रतिक्रिया आने लगी है जिसमें वहाँ से नदारद स्पीड ब्रेकर व आसपास की खराब सड़क को कारण माना जा रहा है। आपको बता दे कि, वीगत दिनों एक प्रतिनिधि ने थांदला के इस स्कूली बच्चों व जनता के आवागमन के व्यस्ततम मार्ग व बायपास के चौराहे से हटाए गए गति अवरोधक (स्पीड ब्रेकर) से दुर्घटना की आशंका जताते हुए इन्हें पुनः लगाने को लेकर थांदला एसडीएम, नगर परिषद सीएमओ व दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस हाइवे के प्रोजेक्ट मैनेजर से सवाल किए थे जिसके जवाब में सबका अलग-अलग राग था।

         एसडीएम ने कहा कि, यहाँ स्पीड ब्रेकर इतने जरूरी नही है व नगर के अन्य प्रतिनिधि ही स्पीड ब्रेकर का विरोध कर रहे है। वहीं 

          सीएमओ ने कहा कि, वे 8 लेन कम्पनी वालों को पत्र लिखेंगें व उन्होंनें हटाये तो उन्हें ही लगाने का बोलेंगें।

           प्रोजेक्ट मैनेजर ने कहा कि, वे यहाँ गति नियंत्रण चिन्ह अंकित कर खाना पूर्ति कर देंगें। लेकिन उक्त चर्चा को एक सप्ताह भी नही हुआ और यहाँ एक परिवार का युवा दीपक बुझ गया। अब उक्त घटना व उससे परिवार में छाई मायूसी की जिम्मेदारी कौन लेगा यह विचारणीय प्रश्न है। यहाँ एक बार फिर यह उल्लेखित करना उचित होगा कि, दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस से मध्यप्रदेश सीमा व राजस्थान के कुछ हिस्सों में आवागमन शुरू हो गया है। उक्त 8 लेन से आसान सफर के लिए झाबुआ ज़िलें से अनेकों वाहन इसी सड़क पर दौड़ने लगे है तो राजस्थान व गुजरात अन्तरर्राज्यीय सीमा में प्रवेश के लिए भी वैध अवैध वाहन इसी सड़क से निकलते है। इसी सड़क के किनारों पर स्कूल, नगर परिषद, मंदिर के साथ नागरिकों के लिए वॉकिंग प्लेस तो खिलाड़ियों के लिए प्ले ग्राउंड दशहरा मैदान है जहाँ पर स्पीड ब्रेकर का होना अति आवश्यक हो जाता है। परंतु मुख्यमंत्री के लिए रातोंरात निकालें गए स्पीड ब्रेकर अभी तक नही लगने से इस मार्ग से स्पीड में निकालने वालें वाहनों से हमेशा दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है जो हकीकत बन गया।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |