Tuesday, 18 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया प्रतियोगिता में भाग
20, Apr 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, बामनिया।

            बामनिया न्यू बचपन प्ले स्कूल में गुरुवार को छात्रों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ पटवा जी के द्वारा सरस्वती पूजन कर किया गया। उसके पश्चात आचार्य द्वारा अतिथियों का स्वागत भाषण एवं बच्चों के द्वारा स्वागत गीत नृत्य की प्रस्तुति दी गई। जिसकी सभी अभिभावकों ने बहुत ही सराहना की, उसके पश्चात रैंक वर तथा कक्षा बार बच्चों को अंकसूचियों का वितरण किया गया साथ में उनको मेडल भी दिए गए। वर्ष भर होने वाली गतिविधियों के लिए भी सभी अभिभावकों के द्वारा पुरस्कार दिए गए। इस कार्यक्रम में अभिभावकों का गणमान्य नागरिकों का तथा पत्रकार बंधुओ का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में डायरेक्टर द्वारा वर्ष भर की रिपोर्ट एवं आभार प्रदर्शन किया गया। स्टाफ के सभी सदस्य ने कार्यक्रम में भागीदारी की। स्कूल द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओ में छोटे-छोटे बच्चों ने भाग लिया और जम कर मस्ती की। स्कूल के नए सत्र से पहले स्कूल में बच्चों को अलग-अलग एक्टिविटी के माध्यम से पेंटिंग, खेल-कूद, डांस, प्रार्थना आदि सिखाया जा रहा है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |