Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

ठेकेदार की लापरवाही के चलते आए दिन हो रहे हादसे
20, Mar 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, करवड़।

            बीते दिन रतलाम-झाबुआ रोड पर करवड़ से 5 किलोमीटर दूर मोर बस स्टैंड पर एक बड़ा ट्रेलर पलटी खा गया, जिसमें ड्राइवर को मामूली चोट आई जिसका प्राथमिक उपचार किया गया। बतादे कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झाबुआ आने के पूर्व रतलाम-झाबुआ रोड पर रिपेयरिंग का कार्य किया गया था। रिपेयरिंग का कार्य करवड़ से रानीसिंह के बीच कई जगह अधूरा ठेकेदार के द्वारा छोड़ा गया जो अभी तक ठेकेदार के द्वारा रिपेयरिंग का कार्य पूरा नहीं किया गया। न ही साइट पट्टी भरी एवं न ही रोलर से दबाया गया। साइड पट्टी नहीं भरने की वजह से हो रहे हैं हादसे ठेकेदार के द्वारा साइड पट्टी एवं रेडियम के निशान नहीं होने के कारण आए दिन रतलाम-झाबुआ रोड पर दुर्घटनाएं हो रही है। इस रोड पर अधिकारी कर्मचारी एवं नेताओं का रोज आना-जाना रहता है फिर भी अधिकारी इस रोड पर ध्यान नहीं दे रहे हैं और ना ही नेता इस रोड पर ध्यान दे रहे हैं। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है जिसका खामियाजा वाहन चालकों को उठाना  पड़ रहा है। इस रोड पर टोल टैक्स भी वसूला जा रहा है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |