Saturday, 25 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... |

क्षेत्र में शराब माफियाओं के बढ़ता आतंक, अवैध शराब पकड़ रहे है लेकिन उससे जुड़े माफियायो के हौसले बुलंद
18, Mar 2024 2 years ago

image

चुनाव के चलते जांच में लगी टीम पर हमला, अवैध शराब का वाहन फूंका, पुलिस का वाहन भी क्षतिग्रस्त

माही की गूंज, पेटलावद।

           क्षेत्र में बढ़ते अवैध शराब सप्लाई से जुड़े माफियाओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। बीते 6 माह में पेटलावद विकास खण्ड क्षेत्र से पुलिस ने अलग-अलग लगभग 10 चार पहिया वाहनों को अवैध शराब सप्लाई करते पकड़ा है। लेकिन सप्लायरों के हौसले इस कदर बुलन्द है कि वो इतनी कार्यवाही के बाद भी रुकने का नाम नही ले रहै और अब तो जान लेने-देने पर उतारू होकर पुलिस टीम पर हमला करने से भी नही चूक रहे है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। हर जगह आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग प्वाइंट पर चेकिंग की जा रही है। 

           बीती रात को थांदला-बदनवार स्टेट हाइवे पर कसारबर्डी में लगे चेकिंग प्वाइंट पर जब एसएसटी टीम को जांच के दौरान मुखबिर की सूचना मिली थी कि एक गाड़ी में अवैध शराब का परिवहन हो रहा है। जब टीम ने उसे रोकने की कोशिश की तो माफियाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। ये ही नहीं उन्होंने खुद के वाहन को आग के हवाले करकर पुलिस के वाहन में भी तोड़फोड़ कर डाली। रात में ही हुई इस घटना के बाद सभी पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई, इसके बाद मौके पर पहुंचकर सभी हमलावरों की पहचान की गई। हालांकि अभी सभी फरार बताए जा रहे है। टीआई प्रदीप वाल्टर ने बताया, सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।





माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |