Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

नवागत कलेक्टर ने भगोरिया क्षेत्र और छात्रावासों का किया निरीक्षण
14, Mar 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, कुंदनपुर। 

          नवागत कलेक्टर नेहा मीना और पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल द्वारा राणापुर भगोरिया क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया और सफल आयोजन के लिए निर्देश दिए गए। राणापुर मेला क्षेत्र में स्थित कुएं पर अस्थाई रूप से जाली लगाने तथा भविष्य में जल संरक्षण हेतु उपयोग किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

          कुंदनपुर भगोरिया क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान ग्रामवासियों से भगोरिया संबंधित चर्चा की गई। इस दौरान शासकीय आवासीय बालक छात्रावास एवं शासकीय आवासीय कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण किया गया जिसमे छात्र-छात्राओं से संबंधित समस्या जान कर उनके मांग किए जाने पर पुस्तकालय और इंडोर आउटडोर स्पोर्ट्स किट दिए जाने के निर्देश दिए। कन्या छात्रावास में  बालिकाओं द्वारा रात के समय गुलाबी सर्दी होने की स्थिति में गर्म कपड़े की मांग की गई जिसे पूरा करने और बालक-बालिकाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश दिए गए। कलेक्टर के रात्रिकालीन निरीक्षण से बालक-बालिकाओं में उत्साह नज़र आया और उन्होंने अपने करियर संबंधी सवाल किए और भविष्य में डॉक्टर और अफसर बनने के सपने साझा किए। निरीक्षण के दौरान छात्रावास का खाना गुणवत्ता और मेन्यू अनुसार नहीं होना पाया गया जिसके तहत दोनो छात्रावास के अधीक्षकों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

        इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरिशंकर विश्वकर्मा, एसडीओपी रूपरेखा यादव, तहसीलदार सुखदेव डावर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी राणापुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |